Archived

हताश शिक्षामित्र ने खाया जहर

हताश शिक्षामित्र ने  खाया जहर
x

कौशाम्बी में देर शाम एक महिला शिक्षामित्र ने जहर खा लिया। घटना की सूचना परिजनों को मिलने के बाद उन्होंने शिक्षामित्र को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। शिक्षामित्रों के समायोजन रद्द होने के निर्णय के बाद से प्रदेश भर के शिक्षामित्र हताश है।


जिला मुख्यालयों से लेकर प्रदेश और देश की राजधानी तक में शिक्षामित्र विरोध, प्रदर्शन कर रहे है। कौशाम्बी के रामपुर मडूकी प्राथमिक विद्यालय की शिक्षामित्र गायत्री देवी हाल ही में दिल्ली के जंतर मंतर पर आयोजित विरोध, प्रदर्शन में हिस्सा लेकर आई थी। वहां बात न बनने से वह काफी परेशान थी, परिजन भी लगातार समझा रहे थे। इस सब के बाद भी देर शाम उसने जहर खा लिया। हालत बिगने पर परिजनों ने उसे मंझनपुर के तेजमति अस्पताल में भर्ती कराया है।

नितिन अग्रहरी

Next Story