- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- मनोरंजन
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Whatsapp का आया नया...
Whatsapp का आया नया फीचर, जानें क्या है खास
इंस्टैंट मेसेजिंग ऐप वॉट्सऐप अपने 150 करोड़ यूजर्स के लिए नए और पहले से बेहतर फीचर्स लाता रहता है। वॉट्सऐप के नए फीचर ऐप को इंप्रूव करने के साथ ही यूजर्स के चैट एक्पीरियंस को भी पहले से बेहतर बनाते हैं। नए अपडेट रोलआउट करने के इसी ट्रडिशन को आगे बढ़ाते हुए वॉट्सऐप अब नया फीचर लाने वाला है। आइए जानते हैं क्या है वॉट्सऐप का यह नया फीचर।
आ रहा यह खास फीचर
वॉट्सऐप के नए फीचर की खास बात होगी कि इससे यूजर्स रिसीव किए गए वॉइस मेसेज को सीधे नोटिफिकेशन बार से ही सुन सकेंगे। अभी की बात करें तो वॉट्सऐप यूजर्स अभी केवल नोटिफिकेशन बार से फोटो और विडियो को प्रीव्यू कर सकते हैं। हालांकि, जल्द ही नया फीचर आने वाला है और यूजर्स को चैट ओपन किए बिना वॉइस मेसेज को प्ले कर सुनने में काफी सहूलियत होगी। WABetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार वॉट्सऐप इस नए फीचर को सबसे पहले आईओएस पर उपलब्ध कराएगा।
जल्द आएगा क्विक एडिट टूल
वॉइस नोट फीचर के अलावा भी वॉटसऐप कई नए फीचर लाने वाला है जिसमें क्विक एडिट टूल का जिक्र किया जाना जरूरी है। वॉट्सऐप का यह फीचर यूजर्स के रिसीव किए गए मीडिया फाइल को चैट विंडो से ही एडिट करने का ऑप्शन देगा। वॉट्सऐप का कहना है कि इस फीचर की मदद से यूजर्स के समय की बचत होगी और उन्हें फोटो एडिट करने के लिए पहले उसे सेव कर गैलरी में ओपन करने से छुटकारा मिलेगा। कंपनी ने इस फीचर को बीटा वर्जन पर उपलब्ध करा दिया है और जल्द ही इसका स्टेबल वर्जन सभी यूजर्स तक पहुंच जाएगा।
आ रहे ये भी खास फीचर
यूजर्स के मेसेजिंग और चैट एक्पीरियंस को बेहतर बनाने के लिए वॉट्सऐप इस साल कई और फीचर्स को रोलआउट करने की तैयारी में है। इनमें सबसे पहले बात करते हैं डार्क मोड की। पिछले साल से ही वॉट्सऐप के इस फीचर का इंतजार किया जा रहा है। वॉट्सऐप इसे अभी टेस्ट कर रहा है और जल्द ही रोलआउट कर सकता है। यह फीचर ऐप के बैकग्राउंड को डार्क थीम का कर देगा जिससे फोन की बैटरी सेव होगी और यूजर्स की आंखों को भी आराम मिलेगा। ऐसे ही वॉट्सऐप QR Code फीचर भी ला रहा है। यह फीचर यूजर्स के लिए काफी काम का साबित हो सकता है। इस फीचर के लॉन्च होने के बाद यूजर्स QR Code से कॉन्टैक्ट्स ऐड करने के साथ ही अपने कॉन्टैक्ट डीटेल को भी शेयर कर सकेंगे।