- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
भारत आ रही ट्रंप की बेटी इवांका, सिक्यूरिटी जानकर दंग रह जाएंगे आप
आनंद शुक्ल
27 Nov 2017 6:24 AM GMT
x
हैदराबाद इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एचआइसीसी) में मंगलवार से वैश्विक उद्यमिता शिखर सम्मेलन (जीईएस) का आयोजन होना है। सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भाग लेंगे।
हैदराबाद: हैदराबाद इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एचआइसीसी) में मंगलवार से वैश्विक उद्यमिता शिखर सम्मेलन (जीईएस) का आयोजन होना है। सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भाग लेंगे। इसी के चलते शहर को विशाल सुरक्षा कवर दिया गया है और 10 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया जाएगा। इनमें तेलंगाना पुलिस की आतंक-रोधी इकाई आक्टोपस, माओवादी-रोधी बल ग्रेहाउंड्स के जवान भी शामिल हैं। 50 डॉग स्क्वायड और तोड़फोड़ रोधी बल की 40 टीमें भी रहेंगी।
तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक एम महेंदर रेड्डी ने बताया कि तीन दिवसीय इस आयोजन के शांतिपूर्ण और सुचारू संचालन के लिए सभी सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। सम्मेलन में भारत, अमेरिका और अन्य देशों के 1,500 प्रतिनिधि भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इवांका 28 नवंबर के तड़के सवेरे शमशाबाद में राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगी और 29 नवंबर की शाम लौट जाएंगी। मोदी मंगलवार दोपहर बेगमपेट हवाई अड्डे पर उतरेंगे और हेलीकॉप्टर से मियापुर पहुंचेंगे। हैदराबाद मेट्रो परियोजना का उद्घाटन और कूकापटली में ट्रेन में सफर के बाद मियापुर लौटेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर से एचआइसीसी पहुंचेंगे। यहां जीईएस के उद्घाटन सत्र में भाग लेने के बाद मोदी, इवांका और अन्य प्रतिनिधि ताज फलकनुमा में रात्रिभोज में शामिल होंगे।
Next Story