Archived

नाबालिग लड़कियों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 8 शेख गिरफ्तार

आनंद शुक्ल
20 Sep 2017 11:34 AM GMT
नाबालिग लड़कियों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 8 शेख गिरफ्तार
x
पुलिस ने बुधवार को एक और मैरिज रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने कुल 17 लोगों को गिरफ्तार किया है।

हैदराबाद: हैदराबाद पुलिस ने बुधवार को एक और मैरिज रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुराने शहर से पुलिस ने रैकेट में शामिल चार लॉज मालिकों व पांच दलालों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुल 17 लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें चार मौलानाओं समेत सऊदी अरब, अमन और कतर के 8 शेख भी शामिल हैं। इनपर निर्दोष लड़कियों के साथ धोखेबाजी का आरोप है जो शादी के नाम पर छल करते हैं। पुलिस के अनुसार, अरब शेखों ने फलकनुमा व चंद्रयान गट्टा नामक दो नाबालिग लड़कियों से कंट्रैक्‍ट के आधार पर शादी की। जिससे खुलासा हुआ कि वे नाबालिग लड़कियों को मैरिज सर्टिफिकेट उपलब्‍ध कराने में शामिल थे जिससे ओमान के शेख को वीजा मिलने में मदद मिली। इससे पहले मुंबई के प्रमुख काजी फरीद अहमद खान को सोमवार को पुलिस ने जांच के बाद गिरफ्तार कर लिया था

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक पुलिस ने निकाह कराने वाले तीन काजियों को भी गिरफ्तार किया है। इनमें से एक काजी मुंबई का भी है. इस गिरोह के लिए काम करने वाले कई स्थानीय लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। गिरफ्तार लोगों में चार लोग लॉज मालिक हैं और पांच ब्रोकर हैं। आरोप है कि ये शेख स्थानीय लोगों की मदद से गरीब लड़कियों का चुनाव करते थे। इसके बाद उनके मां-पिता या रिश्तेदार को उनकी शादी कराने का झांसा देकर अपने साथ ले जाते और विदेशों में सौदा कर देते। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी कई बार लड़कियों को ही शादी का झांसा देकर बहला-फुसला लेते थे।

पुलिस ने जब इन शेखों को गिरफ्तार किया तो वे उसे अपने साथ ले जाने की तैयारी में थे। सभी आरोपियों की उम्र लगभग 70 साल के आसपास है, जो खुद को चुस्त रखने के लिए शक्तिवर्धक इंजेक्शन लेते थे।. इस गैंग का मास्टर माइंड फरीद है।

Next Story