Top Stories

हर घर तिरंगा अभियान पर किया जा रहा है फोकस,प्रयागराज के 9 लाख घरों तक पहुंचेगा तिरंगा

Smriti Nigam
12 Aug 2023 11:59 AM IST
हर घर तिरंगा अभियान पर किया जा रहा है फोकस,प्रयागराज के 9 लाख घरों तक पहुंचेगा तिरंगा
x
डाक विभाग में 25 रुपये में एक तिरंगा मिल रहा है। रेलवे ने डाक विभाग से एक साथ 30 हजार झंडे खरीद लिए हैं।

डाक विभाग में 25 रुपये में एक तिरंगा मिल रहा है। रेलवे ने डाक विभाग से एक साथ 30 हजार झंडे खरीद लिए हैं। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी इसमें शामिल किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि सवा तीन लाख झंडे समूहों के जरिए मिलने हैं। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि वह हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस पर घर पर झंडा अवश्य फहराएं।पिछली बार की तरह ही इस बार भी स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। प्रयागराज के करीब 9 लाख घरों तक तिरंगा पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सभी विभागों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। डाक विभाग की ओर से तिरंगे की बिक्री की जा रही है। यहां पहुंचकर लोग तिरंगा खरीद रहे हैं।

भाजपा कार्यालय में बिक रहा तिरंगा

हर घर तिरंगा पहुंचाने के अभियान के क्रम में भाजपा की ओर से भी झंडे बेचे जा रहे हैं। महानगर कार्यालय, सिविल लाइंस में 20 रुपये में एक झंडा बिक रहा है। यहां भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ साथ आमजन भी आकर तिरंगा खरीद सकते हैं।

यमुनापार अध्यक्ष विभव नाथ भारती बताते हैं कि पार्टी के निर्देश पर यहां झंडा बेचने का काम किया जा रहा है, ताकि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर घर पर तिरंगा दिखे। पिछले दिनों मन की बात कार्यक्रम में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान पर चर्चा की थी। उन्होंने हर घर पर तिरंगा लगाने की बात कही थी।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में 10.28 घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें से 4.81 लाख झंडा शासन से उपलब्ध कराया जाएगा। शेष तिरंगों का इंतजाम जिला पंचायती राज तथा नगर निगम को करना है। इसके तहत पंचायती राज विभाग की ओर से महिला स्वयं सहायता समूहों को तीन लाख झंडे के निर्माण का ऑर्डर दिया गया है। झंडा वितरण में लेखपालों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, शिक्षकों समेत अन्य लोगों की मदद ली जाएगी।

इसके अलावा ट्रैफिक डायवर्जन भी करना होता। इन पहलुओं को देखते हुए यह निर्णय लेना पड़ा।इसके तहत 15 अगस्त को स्वतंत्रता सेनानियों, उनके परिजनों को सम्मानित करने के साथ सांस्कृतिक आयोजन, कौशल प्रदर्शन आदि कार्यक्रम होंगे।

Next Story