- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस -वे पर अब देना होगा टोल-टैक्स, सरकार ने तय की टोल टैक्स की दरें
Alok Mishra
16 Jan 2018 4:54 AM GMT
x
एक्सप्रेस वे पर टोल टैक्स की दरें 19 जनवरी की मध्य रात्रि से लागू होंगी।
लखनऊ : शासन ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर टोल टैक्स की दरें तय कर दी हैं। वहीं एक्सप्रेस वे पर विभिन्न श्रेणियों के वाहनों के लिए निर्धारित की गई टोल टैक्स की दरों में मार्च तक 25 प्रतिशत की छूट देने का भी फैसला किया है। एक्सप्रेस वे पर टोल टैक्स की दरें 19 जनवरी की मध्य रात्रि से लागू होंगी।
उप्र एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने एक्सप्रेस वे पर वसूली जाने वाली टोल टैक्स की जो दरें प्रस्तावित की थीं, उस पर अंतिम निर्णय लेने के लिए सोमवार को शासन में बैठक हुई। बैठक में यूपीडा की ओर से प्रस्तावित दरों को मंजूरी दे दी गई। बैठक के बाद औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने बताया कि टोल टैक्स की दरों का निर्धारण एक तय फॉर्मूले के तहत किया गया है।
यूपी के उद्योग मंत्री सतीश महाना ने बताया कि लखनऊ से आगरा तक पूरा सफर करने पर चार पहिया वाहनों से 570 रुपये बतौर टोल टैक्स वसूले जाएंगे। मिनी बस और छोटे ट्रकों से 905 रुपये टैक्स वसूला जाएगा। अपर मुख्य सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग आलोक सिन्हा ने एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स लगने की अधिसूचना जारी कर दी है।
इसी तरह अन्य श्रेणियों के वाहनों के लिए भी छूट के बाद वसूले जाने वाले टोल टैक्स की दरें तय की गई हैं। एक से दूसरे छोर तक जाने की बजाय एक्सप्रेसवे के कुछ हिस्से का इस्तेमाल करने वाले वाहनों से तय की गई दूरी के आधार पर समानुपातिक रूप से टोल टैक्स वसूला जाएगा।महाना ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रचलित व्यवस्था की तरह आगरा एक्सप्रेस वे पर भी विशिष्ट व्यक्तियों, सरकारी वाहनों, एम्बुलेंस आदि वाहनों को टोल टैक्स से पूरी छूट दी जाएगी।
महाना ने कहा कि एक्सप्रेस वे पर सामान्यत: दोपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित होता है। फिर भी यदि कोई दोपहिया वाहन एक्सप्रेस वे पर आता है तो उससे कार, जीप और हल्के मोटर वाहन के लिए निर्धारित दर का 50 फीसद टोल टैक्स वसूला जाएगा। इस हिसाब से आगरा से लखनऊ जाने वाले दोपहिया वाहन से 285 रुपये टोल टैक्स वसूला जाएगा।
Alok Mishra
Next Story