नोएडा

बीजेपी अध्यक्ष के स्वागत में महिला पुलिस कर्मी और मिडिया कर्मियों से भिड़े बीजेपी कार्यकर्ता, बोले ये यादव सरकार नहीं है!

Shiv Kumar Mishra
23 Jan 2020 2:21 PM GMT
बीजेपी अध्यक्ष के स्वागत में महिला पुलिस कर्मी और मिडिया कर्मियों से भिड़े बीजेपी कार्यकर्ता, बोले ये यादव सरकार नहीं है!
x
बीजेपी अध्यक्ष का नोएडा में स्वागत किया आज

BJP के नव-नियुक्त अध्यक्ष ने आज आगरा में CAA के समर्थन में आयोजित रैली को संबोधित किया। आगरा पंहुचने से पहले बीजेपी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का डीएनडी फ्लाई ओवर पर सांसद महेश शर्मा सहित कई बीजेपी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

पार्टी अध्यक्ष के स्वागत के दैरान एक BJP कार्यकर्ता की ओछी हरकत सामने आई। कार्यकर्ता ने सुरक्षा में तैनात महिला पुलिसकर्मी से छेड़-छाड़ की। जबकि मीडिया कर्मियों से बदतमीजी की गई है। पुलिस ने इस मौके से कुछ लोंगों को गिरफ्तार भी किया गया। जबकि मीडिया कर्मियों से हुई घटना में अभी कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

दरअसल, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली से डीएनडी होते हुए ग्रेटर नोएडा यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते आगरा में एक रैली का नेतृत्व करने और जनसभा को संबोधित करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान महिला पुलिसकर्मी से बीजेपी कार्यकर्ता ने छेड़छाड़ की।

हालांकि, मौके से युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लेकिन गिरफ्तारी से पहले बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच काफी समय तक बहस हुई। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ता दबंगई पर उतर आए। उन्होंने पुलिसवालों के साथ सरेआम गुंडई और गाली-गलौच की। कार्यकर्ताओं ने मीडिया के मोबाइल और कैमरे छीनकर उनके साथ भी बदसलुकी की।

जमकर गाली-गलौंच और गुंडागर्दी करने के बाद कार्यकर्ताओं ने उल्टा पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा कि, अब यादव सरकार की तरह नहीं चलेगा। यह बीजेपी सरकार है। किसी भी राजनीतिक दल के कार्यकर्ता उस पार्टी के स्तंभ होते हैं, ऐसे में एक राष्ट्रीय पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा उन्हीं की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी से पहले छेड़-छाड़, फिर गिरफ्तारी के दौरान अन्य पुलिस वालों से बदसलुकी क्या सहा है?

Tags
Shiv Kumar Mishra

Shiv Kumar Mishra

Next Story