आगरा

आगरा में 24 फरवरी को काले कपड़े पहनकर न निकले, जानें क्या है वजह

Sujeet Kumar Gupta
16 Feb 2020 5:49 AM GMT
आगरा में 24 फरवरी को काले कपड़े पहनकर न निकले, जानें क्या है वजह
x
अमेरिकी राष्ट्रपति परिवार के साथ जिस वक्त ताजमहल का दीदार करेंगे, उस दौरान ताज में सुरक्षा कर्मियों के अलावा अन्य कोई नहीं होगा।

आगरा। डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी से दो दिन के लिए भारत दौरे पर आ रहे हैं। पहले दिन वह गुजरात के अहमदाबाद शहर आएंगे। यहां वह करीब तीन घंटे बिताएंगे और उनके स्वागत के लिए तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। तो ट्रंप मोहब्‍बत की निशानी के दीदार के लिए 24 फरवरी को ही ताजनगरी आ सकते हैं। यहां वे करीब दो घंटे रुकेंगे। इस दौरान वे ताज के भ्रमण के साथ ही कलाकृति में लाइट एंड साउंड शो भी देखेंगे। ट्रप के आगरा दौरे के लिए तैयारियां शुरु हो गई हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति परिवार के साथ जिस वक्त ताजमहल का दीदार करेंगे, उस दौरान ताज में सुरक्षा कर्मियों के अलावा अन्य कोई नहीं होगा।

हालांकि ताजननगरी में 24 फरवरी को आम लोगों के पहनावे पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी पहनावे में आप काले कपड़े पहनकर निकलते है तो मुश्किल में पड़ सकते है तो तमाम तरह की परेशानीयों को भी झेलना पड़ सकता है क्यों कि पुलिस आपसे पूछेगी कि आपने काले कपड़े क्यों पहने हैं। हो सकता है कि आपको चौराहे पर रोक दिया जाए।

अगर आप कभी किसी धरना प्रदर्शन में शामिल रहे हैं तो हो सकता है कि पुलिस आपको कुछ समय के लिए थाने पर बिठा लें। हालांकि इसका कोई आदेश जारी नहीं किया गया है लेकिन पिछले एक साल से वीवीआईपी विजिट पर सुरक्षा के लिहाज से ऐसा किया जा रहा है। आगरा में हुई प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और भाजपा अध्यक्ष की रैली में काले पकड़े वालों को एंट्री नहीं दी गई थी। काले कपड़े वालों को रोकने का आदेश ऐन वक्त पर मौखिक रुप से जारी किया जाता है।

बतादें कि 24 फरवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ताजमहल का दीदार करने आ रहे हैं। उनकी सुरक्षा को लेकर आगरा में अभूतपूर्व इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस की उन लोगों पर नजर रहेगी जो अलग-अलग मौकों पर अमेरिका का विरोध कर चुके हैं। शहर में लगभग 400 खुराफाती हैं। ये लोग अलग-अलग मौकों पर अमेरिका का विरोध कर चुके हैं। खुफिया पुलिस इन सभी की सूची बना रही है। इन्हें 23 फरवरी को ही नजरबंद कर दिया जाएगा। ट्रंप के वापस चले जाने के बाद इन्हें छोड़ा जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति की आगरा यात्रा के लिए सुरक्षा के बंदोबस्त किए जा रहे हैं। व्यापक योजना तैयार की गई है। इस पर अमल शुरू कर दिया गया है।

अहम है ट्रप का भारत दौरा

राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप का भारत आना इसलिए भी खास है क्‍योंकि इसी वर्ष के अंत तक अमेरिका में राष्‍ट्रपति चुनाव होने हैं। ऐसे में वहां बसे भारतीय ट्रंप की जीत की राह आसान बना सकते हैं। यहां पर साउथ एशियन एडवोकेसी ग्रुप के आंकड़े काफी दिलचस्‍प हैं। इसके मुताबिक वर्ष 2019 में भारतीय मूल के लोगों की संख्‍या अमेरिका में करीब 38 फीसद तक बढ़ी है। 2010 में यहां पर भारतीयों की कुल जनसंख्‍या करीब 31,83,063 थी जो 2017 में यह बढ़कर 44,02,363 हो गई थी। यहां पर बसने वालों में तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के लोग अधिक हैं। इसके बाद में गुजरात, पंजाब, तमिलनाडु, केरल आता है।


Tags
Sujeet Kumar Gupta

Sujeet Kumar Gupta

    Next Story