बहराइच

BJP सांसद सावित्रीबाई फुले ने पार्टी से दिया इस्तीफ़ा, लगाए ये गंभीर आरोप!

Special Coverage News
6 Dec 2018 9:12 AM GMT
BJP सांसद सावित्रीबाई फुले ने पार्टी से दिया इस्तीफ़ा, लगाए ये गंभीर आरोप!
x
सांसद सावित्री बाई फुले ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा देश को मनुस्मृति से चलाना चाहती है.

नई दिल्ली : लोकसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है. बहराइच की बीजेपी सांसद सावित्री बाई फुले ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. भाजपा सांसद सावित्री बाई फुले ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया.

सांसद सावित्री बाई फुले ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा देश को मनुस्मृति से चलाना चाहती है. उन्होंने कहा कि भाजपा दलित, पिछड़ा व मुस्लिम विरोधी है और आरक्षण खत्म करने की साजिश रच रही है।

सावित्री बाई ने भाजपा पर देश के संविधान को बदलने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया.

Next Story