बरेली

बरेली जिले में ब्लाक प्रमुख पद पर उपचुनाव, बीजेपी उम्मीदवार से मुकाबला

Special Coverage News
19 July 2019 9:42 AM GMT
बरेली जिले में ब्लाक प्रमुख पद पर उपचुनाव, बीजेपी उम्मीदवार से मुकाबला
x

बरेली: मझगवां ब्लॉक प्रमुख पदके लिए शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदानहो रहा है। इस पद के लिए पूर्व ब्लॉक प्रमुख ममता देवी, भाजपा समर्थित बबीता रानी और कदौना गांव की पद्मा देवी मैदान में हैं।

मझगवां की तत्कालीन ब्लॉक प्रमुख ममता देवी के खिलाफ 28 दिसंबर 2018 को बबीता रानी द्वारा अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया था जिसमें ममता देवी पराजित हो गईं। इसके इसके बाद तीन सदस्यों की संचालन समिति गठित कर विकास कार्य कराए जा रहे थे।

शुक्रवार को पूर्वाहन 11:00 बजे से ब्लॉक कार्यालय परिसर में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ। पूर्व प्रमुख ममता देवी के पति इंद्रपाल सिंह ने दावा किया कि वह पुनः विजयी होंगी क्योंकि 105 में से 70 सदस्यों का समर्थन उनके साथ है।

वहीं अपनी जीत को लेकर भाजपा समर्थित बबीता देवी भी पूर्ण रूप से आश्वस्त हैं, हालांकि भाजपा में खेमेबाजी साफ देखी जा रही है। आज ही देर शाम तक परिणाम आने की उम्मीद है।

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story