- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- बरेली
- /
- यूपी पुलिस की महिला...
पुलिस लाइन से सटे ट्रांजिट हॉस्टल में बदमाशों ने एक महिला दारोगा की सिर कुचलकर हत्या कर दी। रात करीब 11 बजे पुलिस को घटना का पता चला। मुरादाबाद के अमरोहा जिले में जोया थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी दारोगा रीना (55) क्षेत्रीय अभिसूचना इकाई में तैनात थीं। करीब ढाई साल पहले वह बिजनौर से तबादला होकर बरेली में आई थीं। बाद में उन्होंने पुलिस के ट्रांजिट हॉस्टल में घर ले लिया था। ए10-481 में वह अपने एक पुत्र के साथ रहती थीं। बताते हैं कि रीना का अपने पति शरणवीर सिंह से अलग रहती थीं।
मंगलवार रात को पास में रहने वाले बिथरी थाने के एसएसआइ मनोज वर्मा ने रीना के घर का दरवाजा खुला देखा। आवाज देने पर भी जब कोई जवाब नहीं आया तो अंदर जाकर देखा। अंदर घुसते ही कोठरी में रीना का खून से लथपथ शव पड़ा था। इसके बाद सूचना पर डीआइजी, एसएसपी, एसपी सिटी, क्राइम ब्रांच समेत तमाम अधिकारी व कई थानेदार पहुंच गए। हत्यारों ने सिर में किसी भारी चीज से प्रहार कर उनका कत्ल किया था। खून जम चुका था। सारा सामान बिखरा पड़ा था। गद्दे भी पलटे पड़े थे। अटैची खुली हुई थी। फोरेंसिक लैब की टीम ने भी तमाम चीजों के नमूने लिए।
आशंका है कि दारोगा रीना की हत्या उसके ही किसी जानने वाले ने की है। कमरे के हालात और बिखरा सामान संकेत दे रहे थे कि हत्यारे को किसी चीज की तलाश थी। इसका विरोध करने पर ही दारोगा को मार डाला। फिलहाल पुलिस का शक रीना के पति पर है। बताया जा रहा है कि वह पीएसी में दारोगा है।