बरेली

बॉयफ्रेंड से फोन पर बात करते देख भाई और पिता ने युवती के पैर हथौड़ी से कुचले!

Special Coverage News
9 Jun 2019 6:01 AM GMT
बॉयफ्रेंड से फोन पर बात करते देख भाई और पिता ने युवती के पैर हथौड़ी से कुचले!
x
लड़की ने अपने पिता और घरवालों के साथ जाने से इनकार किया है। उसने कहा कि वह घर जायेगी तो उसके पिता मार देंगे।

बरेली : रात तीन बजे बेटी को प्रेमी से मोबाइल पर बात करते देख पिता ने पीटा। किशोरी को मना किया लेकिन वह नहीं मानी। इस पर पिता, भाई और मां ने हथौड़ी से किशोरी के पैर कुचल डाले। लहूलुहान हालत में स्वयंसेवी संगठन की महिलाओं की मदद से वह इज्जतनगर थाने पहुंची। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। थाना इज्जतनगर में पिता, भाई और मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

उत्तर प्रदेश के बरेली में परवाना नगर की रहने वाली 17 साल की किशोरी का मोहल्ले के एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा है। लड़की उससे मोबाइल पर बात करती थी। उन्होंने लड़के से मिलने-जुलने और बात करने से मना किया था। इसके बावजूद लड़की नहीं मानी। शुक्रवार रात करीब तीन बजे लड़की मोबाइल पर बात कर रही थी। इसके बाद वह लड़के से मिलने भी गई। उसके घरवालों ने देख लिया। लड़के से मिलने के बाद लौटने पर उसे पकड़ लिया। उससे पूछताछ की। उसने कहा कि वह इसी लड़के से शादी करेगी। इस पर लड़की के पिता, भाई और मां ने उसे पीटा। लड़की विरोध करती रही। गुस्से में उन्होंने उसके पैरों पर हथौड़ी मारी। वह लहूलुहान हो गई। टायलेट के बहाने परवाना नगर से लड़की बाहर निकली। इसके बाद स्वयंसेवी संगठन की महिलाओं की मदद से थाना इज्जतनगर पहुंची। पुलिस ने उसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में लड़की के पिता सिराज अहमद और भाई शहनवाज को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं। लड़की की मां जैतून को भी मुकदमे में नामजद किया गया है।

पिता मार देंगे, घर नहीं जायेंगे

लड़की ने अपने पिता और घरवालों के साथ जाने से इनकार किया है। उसने कहा कि वह घर जायेगी तो उसके पिता मार देंगे। उसे पिता, भाई और मां से जान का खतरा है। तीन भाई-बहनों में वह सबसे छोटी है।

लड़के ने मोबाइल किया स्विच ऑफ

जिस लड़के से किशोरी का अफेयर चल रहा है। वह तीन बार गलत धंधों में पकड़ा जा चुका है। इस वजह से किशोरी के पिता उससे शादी नहीं कर रहे हैं। घटना के बाद जब लड़के के मोबाइल पर कॉल की गई तो उसका नंबर बंद आ रहा था।

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story