बरेली

चाचा का भतीजा को बड़ा झटका, मुलायम के करीबी नेता शिवपाल के मोर्चा में शामिल

Special Coverage News
12 Oct 2018 7:34 AM GMT
चाचा का भतीजा को बड़ा झटका, मुलायम के करीबी नेता शिवपाल के मोर्चा में शामिल
x

प्रदीप शर्मा

बरेली : मुलायमवादी पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव ने बुधवार को समाजवादी पार्टी को अलविदा कह दिया था। उन्होंने समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।उन्होंने आज लखनऊ में शिवपाल यादव के आवास पर समाजवादी सेक्युलर मोर्चा को ज्वाइन किया।

पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव,मलखान यादव,किशन लाल यादव,अशोक यादव,डॉ देवेंद्र सिंह जिला पंचायत,विनोद यादव,आदेश यादव प्रधान,जिला पंचायत राजकुमार यादव,राजवीर सिंह यादव प्रधान,ठाकुर संतोष सिंह,जमुना प्रसाद मौर्य,अजय यादव,परमवीर प्रधान,प्रेमपाल आजाद,मुनेंद्र यादव,योगेंद्र सिंह,भारत यादव,कंचन यादव सहित 50 लोगों ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा को ज्वाइन किया।

मालूम हो कि सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव करीब 20 साल तक बरेली में पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे थे।

अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जिस पार्टी को पसीना बहाकर सींचा था, उसे छोड़ते हुए दुख हो रहा है लेकिन मजबूर हूं। अब यहां बुजुर्गों का सम्मान नहीं रह गया है। अनुशासनहीनता चरम पर है।

Next Story