चन्दौली

चंदौली में नोंक-झोंक के बाद जिलाध्यक्ष व पूर्व सांसद समेत 200 सपाई हुए गिरफ्तार

Special Coverage News
19 Dec 2019 10:28 AM GMT
चंदौली में नोंक-झोंक के बाद जिलाध्यक्ष व पूर्व सांसद समेत 200 सपाई हुए गिरफ्तार
x

नागरिकता संसोधन कानून को लेकर समाजवादी पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में बुलाये गये विरोध प्रदर्शन के क्रम में बुधवार को जनपद मुख्यालय पर भारी संख्या में सपाईयों का जमावड़ा हुआ। जहां यूपी में लागू धारा 144 के बावजूद सभा कर रहे समाजवादी पार्टी के लगभग 200 सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

बता दें कि विभिन्न पार्टियों को संगठनों द्वारा बुलाये गये व्यापक विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए बुधवार को सुबह से ही प्रशासन के बीच सरगर्मी देखी गई। जिसको लेकर जगह-जगह फोर्स की तैनाती के साथ-साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम पुलिस द्वारा किये गये थे।

वहीं जनपद के बिछियां धरनास्थल के पास प्रदर्शन कर रहे सपा के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, पूर्व सांसद रामकिशुन, वरिष्ठ नेता व सपा के निवर्तमान प्रदेश प्रवक्ता मनोज सिंह 'काका', पूर्व जिलाध्यक्ष बलिराम यादव, नफीस अहमद 'गुड्डू' सहित 200 सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने शांतिभंग के अंदेशा में हल्की नोंक झोंक के बाद गिरफ्तार किया। वहीं दूसरी तरफ धरनास्थल पर मौजूद सपा कार्यकर्ताओं ने इसे संविधान विरोधी कानून बताते हुए वापस लिये जाने की मांग की।

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story