- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- चन्दौली
- /
- चंदौली के गांवों में...
चंदौली के गांवों में BJP के लोगों ने दलितों की उंगली पर लगाई जबरन स्याही, 500 रूपये देकर कहा चुपचाप रहना
चंदौली लोकसभा क्षेत्र में मोदी की रैली में न जाने पर दलितों की पिटाई के बाद एक और बड़ी खबर आ रही है। यहां के तारा जीवनपुर गांव के लोगों ने पुलिस में शिकायत की है कि शनिवार देर रात कुछ लोग जबरन उनकी उंगली पर स्याही का निशान लगाकर और 500 रुपये पकड़ा कर यह कहते हुए चले गए कि किसी को इस बारे में बताना नहीं।
चंदौली के एसडीएम कुमार हर्ष के मुताबिक तारा जीवनपुर गांव के कुछ निवासी पुलिस के पास अपनी शिकायत लेकर आए थे। ये सभी निवासी दलित हैं। इनके मुताबिक पिछली रात भाजपा के कुछ लोग गांव में आए और उन्होंने दलितों से पूछा कि वे भाजपा को वोट देंगे या नहीं।
इसके बाद उन्होंने जबरदस्ती दलितों की उंगली पर स्याही का निशान लगा दिया, 500 रुपये पकड़ाए और धमकाया कि यह बात बाहर नहीं निकलनी चाहिए।
Chandauli: Residents of Tara Jivanpur village allege ink was forcefully applied to their fingers & they were given Rs 500 y'day by 3 men of their village. Say, "They were from BJP&asked us if we'll vote for the party. They told us now you can't vote. Don't tell anyone." (18.05) pic.twitter.com/yICJKNPwdt
— ANI UP (@ANINewsUP) May 19, 2019
एसडीएम के मुताबिक ये दलित अब भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं क्योंकि इनकी उंगली में स्याही का निशान मतदान शुरू होने से पहले लगाया गया है।
Chandauli SDM Kr Harsh: Complainants are present at police station. We will take action as per the complaint they file. They are still eligible to cast votes as the elections hadn't begun then, they will have to mention in the FIR that ink was forcefully applied to them. (18.5) pic.twitter.com/PJdjxl5SKj
— ANI UP (@ANINewsUP) May 19, 2019
समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज राय धूपचंडी ने आरोप लगाया है कि इसी तरह लटौनी अजगरा विधानसभा में भी दलितों को वोट देने से भाजपा द्वारा रोका गया है। वहां भी दलितों की उंगली पर स्याही का निशान जबरन लगाया गया है।
पूरे चंदौली लोकसभा में हुआ इस तरह का खेल
— Manoj Dhoopchandi (@manojdhopchandi) May 19, 2019
अब इनका वोट कैसे पड़ेगा @ECISVEEP @ceoup @adgzonevaranasi
लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिये इस तरह के पीड़ित लोगों के वोट डालने की व्यवस्था कराई जाये। https://t.co/UnRztAKcfN
इस बीच चंदौली के पराहुपुर मतदान केंद्र पर समाजवादी पार्टी और भाजपा के समर्थकों के बीच झडप की खबर सामने आई है।
चंदौली के मुगलसराय में मतदाता सूची से मुस्लिम मतदाताओं का नाम काटे जाने का भी मामला सामने आया है। समाजवादी पार्टी ने मतदान केंद्र 34, 335 और 336 पर मुस्लिम मतदाताओं के नाम काटे जाने की बात कही है। इस मामले में पार्टी चुनाव आयोग जाने का मन बना रही है।
चंदौली में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे की इज्जत दांव पर लगी है। वे भाजपा के प्रत्याशी हैं। दूसरी ओर शिवकन्या कुशवाहा और संजय चौहान हैं। चौहान गठबंधन के उम्मीदवार हैं। अभी दो दिन पहले चंदौली के बिसुंधरी गांव के दलितों पर मोदी की रैली में जाने का दबाव बनाया गया। इनकार करने पर उन्हें लाठी-डंडों से पीटा गया।