- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- इटावा
- /
- एसएसपी आकाश तोमर ने...
एसएसपी आकाश तोमर ने थाना प्रभारी और एक सब इंस्पेक्टर को किया निलंबित!
इटावा: एसएसपी आकाश तोमर ने इटावा पुलिस को सख्त निर्देश देने के वावजूद भी लापरवाही करने पर एक थाना प्रभारी और एक सबइंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया. इन दोनों ने मिलकर एक वाइक को सीज कर दिया था और बिना उच्चाधिकारियों के जानकारी के थाना स्तर से छोड़ दी. इसकी जांच एएसपी के द्वारा एसएसपी ने कराई और दोषी पाए जाने पर इनके खिलाफ कार्यवाही की गई.
बता दें कि 6.जनवरी 2020 को थाना बकेवर के लखना चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक गणेश गुप्ता द्वारा चैकिंग के दौरान एक मोटर साइकिल अपाचे नम्बर यूपी 80 डीवाई 7105 पर सवार तीन व्यक्ति 1. शिवराज सिंह पुत्र रामतेज निवासी नगला जोर थाना चकरनगर 2. पिंटू पुत्र भारत सिंह निवासी नगला जोर थाना चकरनगर 3. राहुल पुत्र जयश्रीराम निवासी असदपुरा थाना लवेदी इटावा को पकड़ा गया था जिनके विरूद्ध 7.जनवरी .2020 को थाना बकेवर पर मोटर वाहन अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर मोटर साइकिल को सीज किया गया था।
एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि बिना किसी विस्तृत जानकारी किये एवं उच्चाधिकारियों को प्रकरण के संबंध में अवगत कराये बिना उक्त पकडे गये संदिग्ध व्यक्तियों को थाना स्तर से छोड दिया गया था प्रकरण क्षेत्राधिकारी भरथना के संज्ञान में आने पर जांच की गई तो पता चला कि उक्त मोटर साइकिल के संबंध मे थाना जसवंतनगर पर चोरी में अभियोग पंजीकृत हुआ था उक्त घटना क्रम के संबंध में क्षेत्राधिकारी भरथना द्वारा उक्त उपनिरीक्षक एवं प्रभारी निरीक्षक थाना बकेवर को प्रकरण से उच्चाधिकारियों को अवगत न कराने एवं गिरफ्तार किये गये व्यक्तियों के विरूद्ध कोई भी वैधानिक कार्यवाही अमल में न लाने का दोषी पाते हुए इन को निलंबित किया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा को रिपोर्ट सौपी गई थी, जिसमें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा संज्ञान लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा को विस्तृत जांच करने के आदेश दिये गये थे तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा द्वारा उपनिरीक्षक गणेश गुप्ता एवं प्रमोद शुक्ला प्रभारी निरीक्षक थाना बकेवर पर क्षेत्राधिकारी भरथना द्वारा लगाये गये आरोपों अनुशासनहीनता, उदासीनता एवं कर्तव्यों के प्रति लापरवाही/ स्वेच्छाचारिता की पुष्टि करते हुए जांच सौपी गई है।
जिसके संबंध में एसएसपी काश तोमर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए उपनिरीक्षक गणेश गुप्ता एवं प्रमोद शुक्ला प्रभारी निरीक्षक थाना बकेवर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर प्रकरण की विस्तृत जांच करायी जा रही है।