- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- अयोध्या
- /
- रोडवेज बस और बोलेरो...
रोडवेज बस और बोलेरो में भीषण टक्कर, बिहार के चार लोगों की मौत
अयोध्या. लखनऊ-गोरखपुर हाईवे (Lucknow-Gorakhpur Highway) पर बुधवार तड़के हुए एक दर्दनाक हादसे (Road Accident) में चार लोगों की मौत हो गई. सड़क हादसा गोरखपुर की जा रही रोडवेज बस और बिहार (Bihar) से यात्रियों को लेकर आ रही बोलेरो कार की आमने सामने टक्कर से हुआ. हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला और एक बच्चे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
हादसा सुबह 3:30 बजे के करीब की है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने क्रेन मंगाकर बोलेरो सवार लोगों को रेस्क्यू किया और उनकी डेड बॉडी निकाली. पुलिस ने हादसे में घायल एक महिला और बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया.
अमेठी के जगदीशपुर जा रहे थे सभी मृतक
बताया जा रहा है कि बोलेरो सवार बिहार के सिवान जिले से अमेठी के जगदीशपुर जा रहे थे, जबकि कैंट डिपो की बस गोरखपुर जा रही थी. वहीं गंभीर रूप से घायल लगभग 45 वर्षीय महिला का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है और डॉक्टरों का कहना है कि महिला गंभीर रूप से घायल है उसकी हालत चिंताजनक है.
एसपी सिटी विजय पाल सिंह नेबताया कि अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर रोडवेज बस और बोलेरो में टक्कर हो गई. इस हादसे में चार व्यक्तियों की मौत हो गई. एक महिला और एक बच्चा घायल है, जिनका इलाज चल रहा है. मृतकों के परिजनों से बात हुई है, सभी बिहार के सिवान जिले के रहने वाले हैं.