Archived

यूपी में बंदरों ने फेंका सुतली बम, मासूम समेत 3 घायल

Arun Mishra
21 July 2018 7:01 AM GMT
यूपी में बंदरों ने फेंका सुतली बम, मासूम समेत 3 घायल
x
फतेहपुर में बंदरों की शैतनी का आनोखा मामला सामने आया है।
फतेहपुर : बंदरों की हरकतों की आपने तो कई खबरें पढ़ी और सुनी होगी। लेकिन उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बंदरों की शैतनी का आनोखा मामला सामने आया है। यहां के मनु का पुरवा गांव में बंदरों के सुतली बम फेंकने से 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि गुलाब गुप्ता और अपने पांच साल के पोते सम्राट के साथ घर के पास ही स्कूल बस का इंतजार कर रहे थे, तभी बंदरों ने सुतली बम से भरी पॉलिथीन गिरा दी। इस हादसे में उन दोनों के साथ-साथ एक राहगीर घायल हो गए।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस को आशंका है कि बंदरों ने कूड़ेदान से सुतली बमों का बैग उठाया होगा और घर की छत पर इससे खेल रहे होंगे, तभी अचानक यह नीचे गिर गया और हादसा हो गया। पुलिस ने कहा कि हमने नगर निगम और वन अधिकारियों से संपर्क कर बंदरों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए कहा है। डॉक्टरों ने कहा कि घायल खतरे से बाहर हैं लेकिन सम्राट को ज्यादा चोट लगी है।
Next Story