- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- गाजियाबाद
- /
- गाजियाबाद में युवक की...
गाजियाबाद में युवक की हत्या कर शव को घर में दबा दिया था, मुख्य आरोपी ने जब दी पूरी जानकारी तो उड़ गये होश!
दिल्ली से सटे गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद इलाके की गिरधर एनक्लेव कॉलोनी में 9 अक्टूबर को एलएलबी के एक छात्र की हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए छात्र की आरोपी प्रेमिका उसकी मां और बाप यानी कुल तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों पति पत्नी और उसकी पुत्री द्वारा जो बताया गया वह हैरान करने वाला निकला? क्योंकि मृतक छात्र का उनकी पुत्री से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसका लगातार छात्र की प्रेमिका के परिजनों द्वारा विरोध किया जा रहा था।
छात्र की प्रेमिका को उसके परिजनों द्वारा पहले अपने पक्ष में लिया गया। फिर छात्र की हत्या की साजिश रच डाली। इतना ही नहीं उसके शव को दबाए जाने के लिए भी करीब 10 फीट गहरा गड्ढा मकान के अंदर ही उसकी हत्या से 4 दिन पहले ही खुदा जा चुका था। और योजना के तहत छात्र की प्रेमिका के द्वारा ही एलएलबी के छात्र को घर बुलवाया गया। उसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। और उसके शव को पहले से ही खोदे गए 10 फीट गहरे गड्ढे में दबा दिया गया। और सभी लोग मौके से फरार हो गए थे।बहरहाल चार दिन बाद यानी 14 अक्टूबर को पुलिस ने छात्र का शव बरामद कर लिया था। लेकिन सभी आरोपी फरार चल रहे थे। जिसके लिए पुलिस द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया था और आखिरकार पुलिस छात्र के हत्यारों तक जा पहुंची ।और छात्र की प्रेमिका समेत उसके मां-बाप को भी धर दबोचा गया जिन्होंने अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया है।
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना साहिबाबाद क्षेत्र स्थित एक कॉलेज में पंकज नाम का छात्र एलएलबी पढ़ाई कर रहा था। पास में ही वह साइबर कैफे भी चलाता था।जिसका प्रेम प्रसंग गिरधर एनक्लेव कॉलोनी में रहने वाली एक लड़की के साथ चल रहा था ।जिसकी जानकारी लड़की के परिजनों को मिली तो उनके द्वारा इसका विरोध किया गया। और लड़की के पिता को यह बात नागवार गुजरी। काफी विरोध किए जाने के बाद भी शुरुआती दौर में लड़की अपने प्रेमी के पक्ष में ही रही लेकिन धीरे-धीरे लड़की को उन्होंने अपने पक्ष में किया। और पंकज को अपनी लड़की के रास्ते से हटाने का फैसला करते हुए उसकी हत्या की साजिश रच डाली।
क्षेत्राधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए पति पत्नी और उनकी पुत्री के द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया है । कि 9 अक्टूबर को पंकज को उसकी प्रेमिका के द्वारा ही घर बुलाया गया था। और उसी दिन उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। 4 दिन पहले ही उसके शव को ठिकाने लगाए जाने के उद्देश्य से 10 फीट गहरा गड्ढा मकान के अंदर ही खोद दिया गया था। पंकज के शव को उसी गहरे गड्ढे में दबा दिया गया। और इसका किसी को पता ना चले इसलिए ऊपर से प्लास्टर भी कर दिया गया था ।
जब अचानक ही पंकज के लापता होने की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने अपना जाल बिछाते हुए पंकज की लाश 14 अक्टूबर को उसी मकान से बरामद कर लिया ।लेकिन मकान मालिक और उसकी पुत्री उसी दिन से फरार चल रहे थे। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम का गठन किया गया। और जगह-जगह छापेमारी की गई। आखिरकार पुलिस पंकज के हत्यारों तक जा पहुंची और उसकी प्रेमिका समेत उसके माता-पिता को भी गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों लोगों के द्वारा ही अपना जुर्म स्वीकार कर लिया गया है। और हत्या किए जाने का कारण प्रेम प्रसंग ही बताया जा रहा है। पंकज की हत्या के आरोप में पंकज की प्रेमिका और उसके माता-पिता को भी सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है।