- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- गाजियाबाद
- /
- गाजियाबाद में बीजेपी...
गाजियाबाद में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, SHO सस्पेंड
गाजियाबाद में बेखौफ बदमाशों ने भाजपा नेता को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। मसूरी थाना क्षेत्र के डासना में स्कूटी सवार बदमाशों ने डासना के मंडल अध्यक्ष बीएस तोमर पर अंधाधुंध फायरिंग की और फरार हो गए। वारदात में BJP नेता को पांच गोलियां लगीं। जिसके बाद गंभीर हालत में बीएस तोमर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन, उनकी जान नहीं बच सकी।
हत्या की ये वारदात पुलिस चौकी से महज कुछ ही दूरी पर हुई। हत्या की वारदात के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस को मौके से कारतूस के तीन खोखे मिले हैं। वहीं, इस मामले में आईजी मेरठ अलोक सिंह ने मसूरी थाने के SHO को सस्पेंड कर दिया गया है। बता दें कि मृतक BJP नेता डॉ बीएस तोमर हापुड़ के थाना पिलखुवा के गांव सिखेड़ा के रहने वाले थे।
जिस वक्त वारदात को अंजाम दिया गया वह अपने क्लीनिक के बाहर खड़े थे। इस दौरान स्कूटी सवार तीन युवक आए और उन पर गोलियां बरसा दीं। जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में संजय नगर के संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्रथम उपचार के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया है।
बीएस तोमर की हत्या के बाद उनके परिजनों और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के बाहर हंगामा किया और धरने पर बैठ गए। उन्होंने जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि वह जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेजेगी।