गाजियाबाद

अलविदा जुम्मे की नमाज अदाकर की अमन की दुआ

Special Coverage News
31 May 2019 11:16 AM GMT
अलविदा जुम्मे की नमाज अदाकर की अमन की दुआ
x

मोदीनगर: बड़ी मस्जिद बेगवाबाद में सैकड़ो नमाजियों ने अलविदा जुम्मे की नमाज पढ़ने में भाग लिया ओर दुआ की मस्जिद के मोलवी ने बताया देश मे अमन चैन व भाईचारे की भावना सभी के जहन में रहे सब एक दूसरे के सुख दुख में साथ रहे आने वाली ईद पर सौहार्द ओर संयम रखे।


लखनऊ: रमजान का महीना रहमतों की बारिश कर अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहा है। शुक्रवार को यानी अाज इस पाक महीने का चौथा जुमा यानी 'अलविदा' होगा। मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा कराई गई। मस्जिदों में पहले से ही तैयारियां भी कर ली गई। वाहनों को दूसरे रास्ते से निकाला गया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

मस्जिदों में नमाजियों के लिए पार्किंग के लिए भी अलग से व्यवस्था की जाएगी। इसी तरह टीले वाली मस्जिद में भी शामियाना और लाउडस्पीकर लगाए गए। वजू के लिए पानी के टैंकर की व्यवस्था की जा रही हैं। हुसैनाबाद ट्रस्ट की ओर से बड़े इमामबाड़े की आसिफी मस्जिद में अलविदा की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। नमाजियों की सुविधा के लिए बुद्धा पार्क के पास गाडिय़ां खड़ी की गई। इसके अलावा खदरा पक्का पुल से पहले दाहिनी तरह बंधे पर नमाजी अपने वाहन खड़े कर सकेंगे और ठाकुरगंज की ओर से आना वाले ट्रैफिक को चौक की ओर मोड़ दिया गया। आसिफी मस्जिद में दोपहर 12:15 बजे, हौजे अबुतालिब दुबग्गा, मस्जिद नूर महल में 12:30 और टीले वाली मस्जिद में दोपहर 1:30 बजे नमाज शुरू हुई।

मस्जिद- समय

जामा मस्जिद ईदगाह - 12:45

मस्जिद नदवुल उलमा- 1:35

मस्जिद दरगाह शाह मीना शाह -1:00

मस्जिद तकवियतुल ईमाना - 1:00

मस्जिद हमजा, कंघी वाली गली - 1:20

मस्जिद इब्राहीमी, गली मीर माता- 12:45

जामा मस्जिद नादान महल रोड - 2:30

मस्जिद आइशा, महमूद नगर - 1:00

मस्जिद चार यारी पुल गुलमा हुसैन -1:30

मस्जिद एक मिनारा, अकबरी गेट- 12:30

मस्जिद चांद वाली, तालकटोरा -1:00

मस्जिद कादर खां, तालकटोरा- 12:15

मस्जिद बर्फखाना, एवररेडी चौराहा- 12:15

मस्जिद कबाब वाली टूरियागंज -2:00

खुजूर वाली मस्जिद, गढ़ी कनौरा- 1:00

मस्जिद जलाल पुर, जलालपुर- 1:30

मस्जिद तेजी खेड़ा - 1:15

मस्जिद नूर घड़ी कनौरा- 1:30

मस्जिद हामिद, एवररेडी चौराहा- 1:00

मस्जिद हरमैन, मंसूरनगर- 12:45

मस्जिद आइशा, महमूदनगर -1:00

मस्जिद मम्मी जर्राह, मंसूरनगर - 1:00

मस्जिद टिकैत राय तालाब, राजाजीपुरम-12:50

मस्जिद फारूकी, हुसैनाबाद - 1:00

मस्जिद खेत वाली, हुसैनाबाद- 1:30

मस्जिद ख्वास, मौलवीगंज- 12:45

मस्जिद चिकमंडी- 1:00

मस्जिद करीम शाह - 1:45

मस्जिद मामू भांजा की कब्र -1:00

मस्जिद धनिया मैरी, मौलवीगंज- 1:15

मस्जिद गुलाब गोलागंज- 1:15

मस्जिद बारूद खाना- 12:45

बदली यातायात व्यवस्था: अलविदा की नमाज के मद्देनजर शुक्रवार को पुराने लखनऊ की यातायात व्यवस्था बदली गई। शिया समुदाय की नमाज आसिफी इमामबाड़ा पर 12 बजे और सुन्नी समुदाय की नमाज टीले वाली मस्जिद पर दोपहर एक बजे अदा की। डायवर्जन व्यवस्था सुबह 10 बजे से नमाज की समाप्ति तक लागू रही। इस दौरान वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करना पड़ा। यह जानकारी एएसपी ट्रैफिक पूर्णेदु सिंह ने दी।

इधर रही रोक :

सीतापुर रोड, डालीगंज रेलवे क्रासिंग तिराहे से पक्का पुल की ओर

पक्का पुल खदरा साइड से पक्का पुल की ओर।

हरदोई रोड/बालागंज से बड़ा इमामबाड़ा अथवा टीले वाली मस्जिद को।

कोनेश्वर चौराहे से घंटाघर, बड़ा इमामबाड़ा की ओर।

घंटाघर, नीबू पार्क चौराहा से बड़ा इमामबाड़ा, टीले वाली मस्जिद को।

चौक चौराहे से नीबू पार्क को।

मेडिकल क्रास से खुन-खुन जी गल्र्स कॉलेज के रास्ते नीबू पार्क को।

शाहमीना तिराहे से पक्का पुल टीले वाली मस्जिद को।

डालीगंज पुल से सीतापुर रोड को जाने वाले वाहन पक्का पुल को।

शाहमीना तिराहे, कैसरबाग से पक्का पुल की ओर।

इधर जा सकेंगे : 'डालीगंज क्रासिंग ओवरब्रिज से बायें निरालानगर, आइटी चौराहे के रास्ते।

पक्का पुल से पहले बंधा रोड या नया पुल के रास्ते।

कोनेश्वर चौराहे से दाहिने चौक, मेडिकल कॉलेज चौराहे के रास्ते।

कोनेश्वर चौराहे से चौक, मेडिकल क्रास, नयापुल के रास्ते।

कोनेश्वर से नीबू पार्क, नया पुल के रास्ते।

कोनेश्वर से मेडिकल क्रास के रास्ते।

मेडिकल कॉलेज से डालीगंज पुल के रास्ते।

मेडिकल कॉलेज चौराहा से डालीगंज पुल, आइटी को।

आइटी से कपूरथला के रास्ते।


Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story