गाजियाबाद

गाजियाबाद में स्‍पा सेंटर में पुलिस ने मारा छापा, आपत्तिजनक हालात में भागने लगी लड़कियां, कई गिरफ्तार!

Shiv Kumar Mishra
23 Jan 2020 3:32 PM GMT
गाजियाबाद में स्‍पा सेंटर में पुलिस ने मारा छापा, आपत्तिजनक हालात में भागने लगी लड़कियां, कई गिरफ्तार!
x
पुलिस के मुताबिक इस गेम के मास्टरमाइंड की पुलिस को तलाश है जल्द ही गिरफ्तार करेगी।

गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के नीति खंड चौकी इलाके में गुरुवार की दोपहर उस वक्‍त हड़कंप मच गया जब वहां पुलिस ने रेड मारी। स्‍पा सेंटरों पर पुलिस की रेड पड़ते ही वहां अफरातफरी जैसा माहौल बन गया। जयपुरिया सनराइज प्‍लाजा के ग्रीन एसडी 3 दुकान में रेड पड़ी है।

पुलिस के मुताबिक कई लड़कियां और युवक यहां से आपत्‍तिजनक हालत में यहां से गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने बताया कि यहां से इसके मालिक को भी पुलिस ने दबोचने में सफलता पाई है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने दो स्‍पा सेंटरों में रेड मारी है। रेड पड़ते ही वहां से लड़के और लड़कियां पुलिस की पकड़ से भागने लगे। इससे थोड़ी देर के लिए वहां अफरातफरी जैसा माहौल बन गया।

बता दें कि पुलिस पिछले कुछ दिनों से दिल्‍ली समेत पूरे एनसीआर में स्‍पा सेंटरों में हो रहे अनैतिक कार्यों के कारण छापा मार रही है। इस कारण कई जगहों पर चल रहा गलत काम उजागर होने लगा है। वही काफ़ी समय से वैलकम स्पा की शिकायत मिल रही थी कि स्पा के नाम पर देह व्यपार फ़लफूल रहा है लेकिन मिली जानकारी के मुताबिक़ स्पा सेन्टर चलाने वाला मास्टर माइन्ड सचिन शर्मा अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जो इंदिरापुरम में कई स्पा व अन्य मसाज पार्लर के नाम से गोरख धंधा चला रहा था। पुलिस के मुताबिक इस गेम के मास्टरमाइंड की पुलिस को तलाश है जल्द ही गिरफ्तार करेगी।

Tags
Shiv Kumar Mishra

Shiv Kumar Mishra

Next Story