जौनपुर

बुलंदशहर हिंसा : 'योगीराज' में कानून का राज नही बल्की जंगलराज कायम : ललई यादव

Special Coverage News
4 Dec 2018 12:56 PM GMT
बुलंदशहर हिंसा : योगीराज में कानून का राज नही बल्की जंगलराज कायम : ललई यादव
x

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री व शाहगंज के विधायक शैलेन्द्र यादव ललई ने आज एक पत्रकारवार्ता में भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होने कहा कि प्रदेश में रामराज नही आया बल्की जेल में जरूर आ गया है। जेल में हत्याएं हो रही है बड़े बड़े अपराधी जेल में पार्टी करके जश्न मना रहे है। ललई ने कहा कि हमारी सरकार में प्रदेश में विकास की गंगा बहायी जा रही थी जो परियोजनाएं पूरी नही हुई थी उसी कार्यो का मुख्यमंत्री फीता काटकर अपना श्रेय लेने में जुटे हुए है।


मुख्यमंत्री द्वारा जिले में निर्माणाधीन मेडिकल कालेज का नाम उमानाथ सिंह के नाम करने की घोषणा पर कड़ी अपत्ति जातते हुए कहा कि यदि इसका नाम भाजपा नेता के नाम करता था तो राजा यादवेन्द्रदत्त दुबे के नाम करना चाहिए था उनसे बड़ा जिले मे कोई भाजपा नेता नही था। ललई यादव ने साफ कहा कि मेरी सरकार आयी तो मेडिकल कालेज का नाम समाजवादी या अम्बेडकर वादी के नाम कर दिया जायेगा।


ललई यादव ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा प्रदेश नही चला रही है बल्की आरएसएस, बजरंगदल, हिन्दू युवा वाहिनी समेत अन्य हिन्दू संगठन चला रहे है। सुबह से लेकर शाम तक यही लोग थानो पर बैठकर थानेदारी करते है। सोमवार को बुलंदशहर में एक खास कलर गमच्छा सर बांधे हुए लोगो ने एक पुलिस इंस्पेक्टर की हत्या कर दिया। अब तो प्रदेश में कानून का राज नही बल्की जंगलराज कायम हो गया है। बुलंदशहर में सांप्रदायिक हिंसा का हवाला देते हुए उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की बदहाली के लिये जिम्मेदार राज्य के मुखिया है। योगी के राज में उत्तर प्रदेश की क़ानून व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। क़ानून का राज, जंगलराज में तब्दील हो चुका है। योगी से प्रदेश नहीं संभल रहा है।


उन्होंने भाजपा पर सांप्रदायिक हिंसा और नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुये कहा ''वोट, सत्ता और नफ़रत की राजनीति के लिए आज फिर भाजपाईयों ने दो हिंदुओं की हत्या करा दी, भाजपाई किसी के सगे नहीं हैं।'' ललई ने भाजपा पर आरोप लगाते हुये लोगों को आगाह किया "भाजपा से सावधान वरना नहीं बचेगा हिंदुस्तान।" बुलंदशहर जिले में हिंसक भीड़ की हिंसा में एक पुलिस अधिकारी की मौत पर दुख व्यक्त करते हुये श्री यादव ने कहा ''उत्तर प्रदेश के जांबाज पुलिस अधिकारी सुबोध सिंह की शहादत को नमन, शहीद सुबोध सिंह ने हिंसा, नफ़रत और उपद्रव रोकने में अपनी जान गंवाई। उत्तर प्रदेश की जनता को सोचना होगा कि दंगाई सोच रखने वाले योगी के हाथों में प्रदेश कैसे सुरक्षित रहेगा।'


पूर्व मंत्री ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार कोई विकास कर नही रही है केवल जनता से झूठ बोलकर राज करना चाहती है। अब चुनाव आ गया है तो भगवान और महापुरूषो का जाति बता रहे है। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य हिसामुद्दीन, सपा नेत्री पूनम मौर्या, जिला मीडिया प्रभारी राहुल त्रिपाठी समेत कई सपा नेता मौजूद रहे।

Next Story