जौनपुर

पूर्व मंत्री ललई यादव ने किया क्षेत्र भ्रमण,पहुंचे शोकग्रस्त परिवारों के बीच

Special Coverage News
1 Dec 2018 9:41 AM GMT
पूर्व मंत्री ललई यादव ने किया क्षेत्र भ्रमण,पहुंचे शोकग्रस्त परिवारों के बीच
x

शाहगंज/जौनपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री और क्षेत्रीय विधायक शैलेंद्र यादव ललई अपनी चिरपरिचित शैली के अनुरूप निरन्तर क्षेत्रीय भ्रमण कर क्षेत्रीयजनों के सुख दुख में शामिल होते रहते हैं इसी क्रम में वह दो दिन शुक्रवार और शनिवार को क्षेत्रीय भ्रमण कर शोकग्रस्त परिवारों के बीच पहुंचे। अच्छेलाल यादव रानीमऊ गांव के घर तेरही में शामिल हुए, शम्भूदास गोस्वामी गोसाईपुर गांव के यहा भी तेरही में पहुँचे,विशुनपुर के गांव में एक तेरही में शामिल हुए।


उसके बाद रामबली यादव ठेकेदार शेरपुर पथरा के घर गए और उनकी पत्नी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया। अपने क्षेत्र में भ्रमण के दौरान हरीकापूरा में दिनेश सिहं के घर गए और कुछ समय वहा के लोगों के साथ गुजारा। पूर्ण मासी यादव जमालुद्दीनपुर के घर पहुँच कर शोक संवेदना व्यक्त किया। बसन्ता यादव पूरा अंधरी के घर जाकर शोक व्यक्त की। उसके बाद उमाशंकर यादव एडवोकेट गठाना गाँव पहुँच कर शोक व्यक्त किया।


पप्पू यादव, पारस कन्नौजिया, हौसला निषाद अँगुलीगाँव के घर पहुँच कर शोक संवेदना व्यक्त की. खानपुर के हरिशचंद्र यादव के पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया। फिल्म दुनियाँ में काम कर रहे शेखपुर के त्रिपुरारी यादव पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया। शनिवार को तेजबहादुर यादव अरहरपुर घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त। इसके बाद नंदलाल यादव खरताबपुर के घर पहुँच कर शोक संवेदना व्यक्त किया। उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष अखंड प्रताप यादव साथ उपस्थित रहे।

Next Story