कुशीनगर

यूपी में पति के चरित्र पर था संदेह, हंसिया से काट दिया प्राइवेट पार्ट

Special Coverage News
5 Dec 2019 11:28 AM GMT
यूपी में पति के चरित्र पर था संदेह, हंसिया से काट दिया प्राइवेट पार्ट
x
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में पत्नी ने पति का प्राइवेट पार्ट काट डाला

कुशीनगर 5 दिसंबर : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में पति की चरित्रहीनता से परेशान होकर एक महिला ने हंसिया से पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया। पति की हालत गंभीर होने के बाद उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है जबकि आरोपी पत्नी फरार है। घटना कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सरायडीह गांव की है। पुलिस को इस मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है।

जिले के सरायडीह गांव के निवासी गुलाब चौहान एक ईंट-भट्ठे पर ट्रैक्टर चालक हैं। लगभग आठ साल पहले ईंट-भट्ठे पर ही मजदूरी करने वाली झारखंड की एक महिला से उसने शादी की थी। दोनों के तीन बच्चे भी हैं। सोमवार की रात गुलाब सोया था। आधी रात को पत्नी हंसिया से उसका प्राइवेट पार्ट काटकर घर से फरार हो गई।

पति पर कई औरतों से संबंध रखने का आरोप

चीख-पुकार सुनकर परिजन जब मौके पर पहुंचे तो गुलाब की दशा देख दंग रह गए। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रिफर कर दिया। बताया जाता है कि गुलाब का चाल-चलन ठीक नहीं था। उसके कई औरतों से संबंध थे, जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच अकसर विवाद होता था।

इस मामले में पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पति के चाल-चलन को लेकर पत्नी अकसर नाराज रहती थी। इसे लेकर दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story