- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- लखनऊ
- /
- मुलायम की छोटी बहू ने...
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी पुत्रवधू अपर्णा यादव ने रविवार को रामपुर से सपा सांसद आजम खान को महिला सांसद रमा देवी के खिलाफ अभद्र भाषा पर माफी मांगने की सलाह दी है. अपर्णा यादव ने कहा कि आजम खान एक बड़े नेता हैं. इस अभद्र बयान पर उनको रमा देवी से माफी मांगनी चाहिए. अपर्णा कहती हैं कि आजम खान अगर मांफी मांग लेंगे तो उनका कद कम नहीं हो जाएगा. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि आजम खान साहब काफी मंझे हुए राजनीतिज्ञ हैं. उन्हें इस तरीके की बात नहीं कहनी चाहिए थी. अगर वो (रमा देवी) माफी के लिए कह रही हैं तो उन्हें माफी मांग लेनी चाहिए.
पहले भी कर चुकी हैं विरोध
मुलायम की छोटी बहू अपर्णा ने कहा कि मुझे नहीं पता कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा. उन्हें उकसाया भी नहीं गया और एक अच्छे वक्ता माने जाते हैं. आजम खान को पता होना चाहिए कि संसद में उनसे कैसे व्यवहार की उम्मीद की जाती है और उन्हें माफी मांगनी चाहिए. इससे पहले भी जब आजम ने रामपुर में जया प्रदा को लेकर जनसभा में अशोभनीय टिप्पणी की थी तब भी अपर्णा ने विरोध जताया था और समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव से आजम खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. अपर्णा यादव भी राजनीति में सक्रिय हैं, वह लखनऊ कैंट से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुकी हैं.
क्या था मामला
दरअसल, लोकसभा में गुरुवार को तीन तलाक बिल पर चर्चा के दौरान रामपुर से एसपी सांसद आज़म खान ने सभापति की कुर्सी पर बैठी रमा देवी पर निजी और विवादास्पद टिप्पणी की थी. इसे लेकर संसद में काफी हंगामा हुआ था.
निलंबित करने की मांग
बता दें कि लोकसभा में पीठासीन स्पीकर रमा देवी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान को बहुत भारी पड़ सकती है. बीजेपी सांसद रमा देवी ने आजम को पूरे कार्यकाल यानी अगले पांच साल तक लोकसभा से निलंबित करने की मांग की है. कई महिला सांसदों ने आज सदन में आजम खान के बयान की निंदा की और स्पीकर ओम बिरला से सख्त कार्रवाई की मांग की.