लखनऊ

अखिलेश यादव करेंगें जंतर मंतर पर साईकिल यात्रा का समापन

Special Coverage News
22 Sep 2018 3:32 PM GMT
अखिलेश यादव करेंगें जंतर मंतर पर साईकिल यात्रा का समापन
x

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 23 सितम्बर 2018 को दिल्ली जंतर-मंतर संसद मार्ग पर पूर्वाह्न 11 बजे साईकिल यात्रियों को सम्बोधित करेंगे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने बताया की उत्तर प्रदेश में विगत एक माह से राज्य के विब्भिन्न जनपदों में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा साईकिल यात्रा के जरिये लोकतंत्र एवं देश बचने तथा जनहित में विकास परक नीतियों को लागू कराने के लिए विधान सभा क्षेत्रो में अखिलेश यादव को पहुंचाने का अभियान चलाया जा रहा है।


हजारो साईकिल यात्रियों को अखिलेश यादव 23 सितम्बर को जंतर-मंतर पर सम्बोधित करेंगे। चौधरी ने बताया की साढ़े चार वर्ष से भा.जा.पा की केंद्र सरकार एवं डेढ़ वर्ष से उत्तर प्रदेश में भा.जा.पा की सरकार ने जनता को निराश किया है तथा जातीय एवं सांप्रदायिक उन्माद की राजनीति से समाज में नफरत फैलाने की कोशिश की गई है, विकास ठप है, नौजवानों का भविष्य बेकारी के कारण अन्धकार में है, किसान आत्महत्या करने को मजबूर है, कानून व्यवस्था चैपट है, महिलाये एवं बच्चियाँ सहमी है, नोटबंदी-जी.एस.टी से देश में आर्थिक सांसत व्याप्त है। ऐसी तमाम समस्याओं का समाधान एवं श्री अखिलेश यादव का सन्देश पहुँचाने साईकिल यात्री प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र के गांव-गांव गए थे और इस अभियान का समापन अखिलेश यादव द्वारा जंतर-मंतर पर साईकिल यात्रियों को सम्बोधित किये जाने के साथ होगा।

Next Story