लखनऊ

बुर्का बयानवीर रघुराज प्रताप पर बीजेपी नाराज, प्रदेश अध्यक्ष ने थमाया नोटिस और कही बड़ी बात

Shiv Kumar Mishra
10 Feb 2020 2:45 PM GMT
बुर्का बयानवीर रघुराज प्रताप पर बीजेपी नाराज, प्रदेश अध्यक्ष ने थमाया नोटिस और कही बड़ी बात
x

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के सख्त तेवर रघुराज सिंह को अनुशासनहीनता के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। संगठन की नीतियों के विरूद्ध क्रियाकलापों व अमर्यादित बयानबाजी के लिए नोटिस दिया गया है। एक सप्ताह के भीतर जवाब देने को कहा गया है। नोटिस में कहा गया कि उन्हें अनुशासनहीनता के चलते क्यो न पार्टी से निष्कासित कर दिया जाए?

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कड़ा रूख अपनाते हुए कहा कि किसी भी बहन या बेटी या महिला चाहे व हिन्दू हो या मुस्लिम या किसी भी पंथ मजहब जाति या समुदाय से जुड़ी हो उनकी मर्यादा के प्रतिकूल कोई भी टिप्पणी न स्वीकार है और न बर्दाश्त की जा सकती है। महिलाओं और बेटियों का सम्मान पार्टी की रीति-नीति है और उसका पालन करना हर कार्यकर्ता का दायित्व है। इससे इतर व्यवहार करने की अनुमति किसी को भी नहीं है।

बता दें कि आज रघुराज प्रताप सिंह ने बुर्का को लेकर एक बड़ा ही संवेदनशील बयान दिया था, जिसको लेकर पार्टी आज लोकसभा में भी बैकफुट पर नजर आई। पार्टी पहले से ही मुस्लिम विरोधी मानी जाती है और उस समय यह तर्क पार्टी का और बड़ा नुकसान साबित कर सकता है।

Tags
Shiv Kumar Mishra

Shiv Kumar Mishra

Next Story