लखनऊ

बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी महिला मित्र के साथ फ़्लैट के अंदर थे मौजूद, तभी पत्नी बच्चों समेत आ गई और फिर ....

Shiv Kumar Mishra
24 Feb 2020 1:43 PM GMT
बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी महिला मित्र के साथ फ़्लैट के अंदर थे मौजूद, तभी पत्नी बच्चों समेत आ गई और फिर ....
x

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य श्रीकांत त्यागी की महिला मित्र और पत्नी में रविवार देर रात भिड़ंत हो गई। मामले को लेकर देर रात तक हंगामा चलता रहा। दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।

श्रीकांत त्यागी नोएडा में रहते हैं। लखनऊ में गोमतीनगर विस्तार में ग्रीनवुड अपार्टमेंट में किराए का फ्लैट ले रखा है। त्यागी रविवार रात महिला मित्र के साथ थे तभी उनकी पत्नी दो बच्चों के साथ आ गईं। महिला मित्र को देखते ही पत्नी आगबबूला हो गई और हंगामा शुरू कर दिया।

मामला गोमतीनगर थाने पहुंच गया। जहां दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। रात दो बजे तक थाने पर हंगामा चलता रहा। गोमतीनगर विस्तार महासमिति के पदाधिकारी भी थाने पर जमे रहे।

Next Story