लखनऊ

शत्रुघ्न सिन्हा ने आज पति धर्म निभाया है, अब पार्टी धर्म भी निभाएं - आचार्य प्रमोद कृष्णम

Special Coverage News
18 April 2019 11:58 AM GMT
शत्रुघ्न सिन्हा ने आज पति धर्म निभाया है, अब पार्टी धर्म भी निभाएं - आचार्य प्रमोद कृष्णम
x


लखनऊ लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार आचार्य प्रमोद कृष्णम ने शत्रुघ्न सिन्हा के सवाल पर बड़ा सारगर्भित जबाब दिया। उन्होंने कहा कि शत्रुघन सिन्हा ने आज पति धर्म निभाया है लेकिन जल्द ही मेरा प्रचार करके पार्टी धर्म भी निभाएं यही मेरी उनसे उम्मीद है। मुझे कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किया है मैंने बड़ी ही सादगी से पर्चा दाखिल कर दिया है।

लखनऊ लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया। उन्होंन साधरण तरीके से पर्चा दाखिल किया, बिना कोई रोड शो निकाले अपना पर्चा दाखिल कर दिया है। जबकि सपा उम्मीदवार और बीजेपी उम्मदीवार ने भारी लाव लश्कर लेकर पर्चा दाखिल किया है।

कांग्रेस के लखनऊ से प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने गुरुवार को नामांकन से पहले मनकामेश्वर व हनुमान सेतु मंदिर में दर्शन किए। बुधवार को आचार्य प्रमोद ने कहा था कि राजनाथ सिंह के नामांकन में सत्ता की धमक दिखाई गई। इससे ट्रैफिक जाम हुआ, लोगों को घंटों परेशानियां हुईं। उन्होंने कहा था कि वह गुरुवार को पूरी सादगी से नामांकन करेंगे और पैदल चलकर जाएंगे। वह सालेमपुर हाउस से नामांकन के लिए जाएंगे।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा है कि में एक आम आदमी की तरह चुनाव लड़ने आया हूँ। जनता के प्यार और सहयोग से चुनाव लडूंगा, लेकिन इतना जरुर है कि में जीतने के बाद हर समय लखनऊ में ही रहकर जनता की सेवा करूंगा। उन्होंने कहा कि में लाव लश्कर में भरोसा नहीं रखता हूँ में केवल सत्य के साथ रहकर कार्य करता हूँ और सत्य कभी भी पराजित नहीं होता है।


Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story