- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- लखनऊ
- /
- जिस स्कूटी पर बैठी थीं...
जिस स्कूटी पर बैठी थीं प्रियंका गांधी, पुलिस ने काटा उसका चालान, जानिए- कितना है जुर्माना!
लखनऊ : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार की शाम को गिरफ्तार पूर्व IPS एसआर दारापुरी के घर जा रही थीं. रास्ते में पुलिस ने उन्हें धारा 144 लगे होने के कारण जाने से रोका. जिसके बाद प्रियंका गांधी एक कार्यकर्ता के साथ स्कूटी पर सवार हो गईं. हालांकि पुलिस ने स्कूटी को भी बाद में रोक दिया. जिसके बाद प्रियंका गांधी वाड्रा पैदल ही निकल पड़ीं.
स्कूटी पर बिना हेलमेट बैठने के मामले में अब लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने प्रियंका गांधी वाड्रा को चालान किया है. जिस स्कूटी पर प्रियंका गांधी वाड्रा बैठीं थीं, नियमों के उल्लंघन के लिए उस स्कूटी का 6100 रुपए का चालान किया है.
जिस स्कूटी का चालान काटा गया है उसे राजस्थान से कांग्रेस विधायक धीरज गुर्जर चला रहे थे. पुलिस ने जो चालान काटा है उसमें ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होने पर 2500 रुपये हेलमेट नहीं पहनने को लेकर 500 रुपये, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने को लेकर 300 रुपये, खराब नंबर प्लेट के लिए 300 रुपये और गलत तरीके से गाड़ी चलाने को लेकर 2500 रुपये का चालान शामिल है.
Lucknow: The Congress party worker on whose two wheeler Priyanka Gandhi Vadra travelled while going to meet family members of Former IPS officer SR Darapuri yesterday, has been challaned with a penalty of Rs 6100 for not wearing helmets. (File pic) pic.twitter.com/LArpmx31UJ
— ANI UP (@ANINewsUP) December 29, 2019
प्रियंका गांधी के हेलमेट इस्तेमाल नहीं करने को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठा रहे थे जिसके बाद लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने उसी स्कूटी का 6100 रुपये का चालान काटा है. यह चालान हेलमेट नहीं पहने जाने को लेकर काटा गया है.
स्कूटी के चालान की बात सामने आने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया ने इसे तानाशाही बताया है. उन्होंने कहा कि पुलिस को चालान काटने से पहले ये बात ध्यान रखनी चाहिए कि प्रियंका जी कार से जा रही थीं. लेकिन पुलिस ने उनकी गाड़ी को रोका, जिसके कारण से उन्हें स्कूटी पर बैठना पड़ा.
गला दबाकर मुझे रोका: प्रियंका
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ में पूर्व आईएएस अधिकारी एसआर दारापुरी के परिवारों से मिलने उनके घर जा रही थी. लेकिन प्रियंका गांधी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने उन्हें जाने से रोक दिया. उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें गला दबाकर रोकने की कोशिश की गई. आरोप है कि महिला पुलिस अधिकारी ने उन्हें रोका था. उन्हें पुलिस ने गला दबाकर मुझे रोका, ना केवल रोका गया, बल्कि मेरा गला दबाया गया. मुझे पकड़कर धकेला दिया जिसकी वजह से मैं गिर गई.