लखनऊ

जानिये ऐसा क्या हुआ कि यूपी के एक पूरे गांव के खिलाफ दर्ज हुआ केस!

Special Coverage News
3 Sep 2019 2:46 AM GMT
जानिये ऐसा क्या हुआ कि यूपी के एक पूरे गांव के खिलाफ दर्ज हुआ केस!
x
ब्लॉक प्रशासन की ओर से भी गंदगी फैलाने वालों को कई बार नोटिस दी गई। सुधार न होने पर बीडीओ की तरफ से सोमवार को केस दर्ज कराया गया।

लखनऊ(शिवानन्द) यूपी के एक गांव के पूरे लोगों पर्व केस होने से सनसनी हो गई है। साथ ही याद चर्चा का विषय भी बना हुआ है। उत्तर प्रदेश के मोहनलाल गंज में एक पूरे गांव के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस गांव में 55 परिवार रहते हैं और केस दर्ज होने के बाद सभी दहशत में है। गांववालों पर यह मामला गंदगी फैलाने पर दर्ज हुआ है।

संकट मोचन मन्दिर बस्ती में जलभराव और चारों ओर फैली गंदगी पर तहसील दिवस में डीएम से शिकायत की गई थी। ब्लॉक प्रशासन की ओर से भी गंदगी फैलाने वालों को कई बार नोटिस दी गई। सुधार न होने पर बीडीओ की तरफ से सोमवार को केस दर्ज कराया गया।

इस बस्ती के ग्रामीण पिछले कई सालों से बरसात में जलभराव की समस्या से परेशान हैं। बीते 20 अगस्त को तहसील दिवस में मामले की डीएम से शिकायत की थी। डीएम कौशल राज शर्मा ने लोक निर्माण विभाग को जल निकासी के लिए टूटी पुलिया का निर्माण करने का निर्देश दिया था।

इसी बीच मोहल्ले में 27 अगस्त को बुखार से पीड़ित 38 वर्षीय मीरा की मौत हो गई थी। लोगों का आरोप है कि गंदगी की वजह से ही मोहल्ले में संक्रामक रोग फैला। बीडीओ भोलानाथ कनौजिया ने पूरी बस्ती के आस-पास रहने वाले लोगों के खिलाफ कूड़ा-करकट फैलाने का मुकदमा दर्ज करवा दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story