- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- लखनऊ
- /
- मायावती ने यूपी की 12...
मायावती ने यूपी की 12 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव से पहले BSP में किए ये बड़े बदलाव
नई दिल्ली : बसपा सुप्रीमो मायावती ने विधानसभा की 12 सीटों पर होने वाले उप चुनाव के लिए मैदान में नई टीम उतारी है। इसके लिए शेष बचे नौ मंडलों लखनऊ, इलाहाबाद, वाराणसी, मिर्जापुर, आजमगढ़, गोरखपुर, देवीपाटन, बस्ती और अयोध्या को तीन जोनों में बांटते हुए इनके प्रभारी बनाए दिए हैं। प्रत्येक जोन में तीन-तीन मंडलों को रखा गया है। प्रत्येक मंडल में एक टीम में तीन और हर जिले में तीन-तीन टीमें बनाते हुए दो-दो लोगों को रखा गया है। इनका मुख्य काम संगठन के साथ भाईचारा कमेटियां बनाना होगा। इसके पहले नौ मंडलों का तीन जोन बनाया जा चुका है।
उप चुनाव के उम्मीदवारों की घोषणा जल्द
मायावती ने पार्टी कार्यालय पर शनिवार को बैठक में सभी नौ मंडलों से आए पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि विधानसभा उप चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी जाएं। योग्य और लोकप्रिय नेताओं के नामों का एक पैनल बनाते हुए उन्हें जल्द भेजा जाए, जिससे वे उम्मीदवारों के नामों की घोषणा जल्द कर सकें। उम्मीदवारों की घोषणा होने के बाद उन्हें चुनावी तैयारियों के लिए पूरा मौका मिलेगा। मायावती ने यह भी निर्देश दिया है कि उप चुनाव वाले विधानसभा क्षेत्रों में सेक्टर, बूथ व भाईचारा कमेटियों का गठन जल्द कर लिया जाए।
इन्हें मिली जिम्मेदारी
जोन- 4: लखनऊ, इलाहाबाद व मिर्जापुर
प्रभारी- भीमराव अंबेडकर, अशोक गौतम, चिंतामणि, अमरेंद्र बहादुर पासी, डा. जगन्नाथ पाल
जोन- 5: वाराणसी, आजमगढ़ व गोरखपुर
प्रभारी- घनश्याम खरवार, इंदल राम, डा. मदन राम व नौशाद अली
जोन- 6: फैजाबाद, देवीपाटन व बस्ती
प्रभारी- प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा, त्रिभुवन दत्त, पवन गौतम, सुनील चित्तौड़, दिलीप कुमार विमल व संजय गौतम
जोन छह में बने सबसे बड़ी टीम
मायावती ने जोन छह यानी फैजाबाद, देवीपाटन व बस्ती मंडल की सबसे बड़ी टीम बनाई है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष के साथ छह लोगों को लगाया गया है।
शहरों में पीएम आवास लेना महंगा होगा, 1 से 2 लाख बढ़ाई जा सकती है कीमत
पिछड़े वर्ग के नेता को बड़ी जिम्मेदारी
मायावती ने पिछड़े वर्ग के नेता व प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा पर भरोसा जताते हुए उन्हें छह मंडलों की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें फैजाबाद, देवीपाटन, बस्ती के साथ कानपुर, चित्रकूट व झांसी की जिम्मेदारी दी गई है।
लखनऊ मंडल में इन्हें मिला काम
बसपा सुप्रीमो ने लखनऊ मंडल की कमान गंगाराम गौतम को दी है। इनके साथ अखिलेश अंबेडकर, सीएल वर्मा और लालबहादुर पासी को लगाया गया है।