लखनऊ

मुलायम सिंह यादव बने दादा, सैफई परिवार में ख़ुशी की लहर

Special Coverage News
24 Sep 2018 2:09 PM GMT
मुलायम सिंह यादव बने दादा, सैफई परिवार में ख़ुशी की लहर
x

समाजवादी पार्टी के सरंक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव एक बार फिर दादा बने हैं। उनकी छोटी बहु अपर्णा यादव ने बेटी को जन्म दिया है। अपर्णा के भाई अमन सिंह बिष्ट ने खुद यह जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि बहन ने लखनऊ के सहारा हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया।


बता दें कि मुलायम सिंह यादव के दूसरे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कैंट विधानसभा से 2017 के उत्तर प्रदेश विधासभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर लड़ा था, लेकिन वह भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी से चुनाव हार गई थीं। यहां बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनने के बाद अपर्णा यादव ने पति संग राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से मुलाकात की थी।

Next Story