लखनऊ

लखनऊ में संविधान बचाओ-भारत बचाओ' रैली में प्रियंका गांधी ने सरकार पर लगाया ये आरोप

Sujeet Kumar Gupta
28 Dec 2019 8:22 AM GMT
लखनऊ में संविधान बचाओ-भारत बचाओ रैली में प्रियंका गांधी ने सरकार पर लगाया ये आरोप
x

नई दिल्ली। पार्टी के 135वें स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस शनिवार को देश के अलग-अलग हिस्सों में 'संविधान बचाओ, भारत बचाओ' के संदेश के साथ फ्लैग मार्च निकाल रही है देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी अपने स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली में, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी असम में और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधीवाड्रा उत्तर प्रदेश के कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ दौरे पर स्थापना दिवस समारोह में संविधान की स्थापना पढ़ी और कांर्यकर्ताओं को शपथ दिलाई। कांग्रेस का आज 135वां स्थापना दिवस है। राजधानी लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित स्थापना दिवस समारोह में प्रियंका गांधी रणनीतिक और कार्ययोजना कमेटी के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि संविधान पर हमला करने वालो का विरोध करेंगे।

प्रियंका गांधी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज देशभक्ति के नाम पर लोगों को डराया जा रहा है। सीएए और एनआरसी से डराया जा रहा है। लड़कियों में आज डर का माहौल है। आज देश में संकट में हैं। सरकार आज छात्रों की आवाज को दबा रही है। डराने वाला मुंह बंद करने की कोशिश करता है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारे दिन में अहिंसा और करुणा हैं। कायर की पहचान हिंसा है। झूठ से देश ऊब चुका है। कायरता को देश पहचान रहा है। आवाज उठाने पर बच्चों को मार रहे हैं। पहले देश में एनआरसी की बात फैलाई, अब कह रहे हैं कि एनआरसी की चर्चा नहीं।

प्रियंका गांधी ने एसपी और बसपा पर हमला किया। उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टियां सरकार से डर रही हैं, वह कुछ नहीं कह रही हैं। कांग्रेस को संघर्ष की चुनौती स्वीकार है। दमनकारी विचारधारा से टक्कर है। कार्यकर्ताओं के दिल में भय और हिंसा नहीं। उन्होंने कोई बलिदान नहीं दिया। साथ ही प्रियंका ने कहा कि यूपी चुनाव अकेले लड़ने के लिए हमें मजबूती चाहिए.

इससे पहले प्रियंका गांधी एनआरसी और नागरिकता कानून पर संघर्ष की अगली रणनीति तैयार करने के लिए शुक्रवार शाम सात बजे लखनऊ पहुंचीं थीं। एयरपोर्ट से सीधे गोखले मार्ग स्थित आवास पर पहुंची। यहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के अलावा कुछ प्रमुख नेताओं से मिलीं।

Tags
Sujeet Kumar Gupta

Sujeet Kumar Gupta

    Next Story