- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- लखनऊ
- /
- शिवसेना नेता का ऐलान-...
शिवसेना नेता का ऐलान- कमलेश तिवारी के हत्यारों का सिर काटने वाले को दूंगा एक करोड़
शिवसेना के एक नेता ने लखनऊ में कमलेश तिवारी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार तीन लोगों का सिर कलम करने वाले के लिए एक करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की है.
शिवसेना नेता ने एक वीडियो में बयान देते हुए कहा, 'मेरा मानना है कि कमलेश तिवारी की बेरहमी से हत्या करने वाले लोगों के खिलाफ कोई कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया जाना चाहिए. उनका उसी शैली में सिर कलम किया जाना चाहिए. मैं, अरुण पाठक, हत्यारों का सिर कलम करने के लिए एक करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा करता हूं. यह पैसा उनके परिवार के सदस्यों को दिया जाएगा.'
शिवसेना नेता ने कहा कि तिवारी की हत्या इसलिए की गई क्योंकि वह हिंदुओं के पक्ष में बोल रहे थे और उनकी हत्या यह संदेश देने की कोशिश है कि जो भी हिंदुओं के लिए बोलेगा उसे खत्म कर दिया जाएगा. पाठक ने घोषणा की, 'हम भारत में इसे नहीं होने देंगे.'
हिंदू समाज पार्टी के प्रमुख कमलेश तिवारी की शुक्रवार को लखनऊ में हत्या कर दी गई. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया. हमलावर मौके से भागने में सफल रहे. घटना स्थल से एक रिवाल्वर बरामद हुई है. तिवारी हिंदू महासभा के पूर्व नेता थे और सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या भूमि विवाद मामले में अपीलकर्ता थे.
तिवारी की हत्या की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है. सूरत से तिवारी की हत्या के सिलसिले में जांच के लिए उत्तर प्रदेश और गुजरात पुलिस की संयुक्त टीम काम कर रही है.
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान मौलाना मोहसिन शेख (24), खुर्शीद अहमद पठान (23) और फैजान (21) के रूप में हुई है. आरोप है कि इन्होंने 2015 के भाषण के दौरान अपनी आपत्तिजनक टिप्पणियों के लिए तिवारी की हत्या कर दी. पीड़ित परिवार ने कहा कि उन्हें 2016 में ही जान से मारने की धमकी मिली थी.