Archived

सपा नेता की मौत से मचा कोहराम

सपा नेता की मौत से मचा कोहराम
x

चार दिन पूर्व बदमाशों की गोली से घायल पनियरा थाना क्षेत्र के गोनहां गांव के पूर्व प्रधानपति व सपा नेता तेज प्रताप की पीजीआई ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। गौरतलब है कि तेज प्रताप को 24 जुलाई की रात बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया था।


जिसके बाद उनका इलाज गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। बीती रात तबीयत बिगड़ने के परिजन उन्हें गोरखपुर से पीजीआई ले जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। सपा ने नेता की मौक के बाद परिजन उनका शव घर लेकर पहुंचे। इधर पूर्व प्रधान के पति व सपा नेता की मौत की खबर से गांव में मातम पसर है। रात से पूर्व प्रधान के आवस पर लोगों की भारी भीड़ जुटी गई। वहीं दूसरीओर आरोपीयों की गिरफ्तारी न होने से उनके समर्थकों में भारी आक्रोश है। समर्थकों का कहना है कि कि हत्यारों की गिरफ्तारी तत्काल होनी चाहिए।


मृतक की पत्नी पूर्व प्रधान गीता देवी का पति की मौत के बाद से ही रो-रोकर बुरा हाल है। वह कई बार रोते रोते बेहोश हो गई। परिजन उन्हें ढ़ांढस बंधाने में लगे है। वहीं मृतक की बूढी मां मुन्नका देवी सभी को एक टक देखे जा रही है। और सभी से यही कह रही है कि मेरे बेटे की जहग भगवान मुझे उठा लेता तो अच्छा होता। मृतक का बेटे अभिषेक(15) व अखिल (12) भी मां से साथ लिपट कर रो रहे थे। मृतक के दोनों बेटे गोरखपुर कक्षा 8 व कक्षा 7 में पढ़ते हैं।


पूर्व प्रधान गीता देवी का कहाना है कि पति को मौत के घाट उतारने वाले हमलावर अभी भी पुलिस की पकड से दूर हैं। मुकदमा दर्ज कर पुलिस खामोश बैठी है। वहीं पूर्व प्रधान पति की मौत के बाद ग्रामीणों में चर्चा है कि मृतक लकड़ी के कारोबार से जुड़ा हुआ था। जिसके चलते उसकी तमाम लोगों से दुश्मनी हो गई थी। इसी के चलते उसे रास्ते से हटा दिया गया। साथ ही एक चर्चा और आम है कि मृतक की हत्या प्रेम प्रपंच के चलते हुई है। खैर वास्तविक जानकारी पुलिस की जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।


थानाध्यक्ष मनीष सिंह का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। जांच पडताल की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जल्दी ही घटना को अंजाम देने वालों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शिव कुमार मिश्र

शिव कुमार मिश्र

    Next Story