Archived

मैनपुरी : रेलवे फाटक से टकराकर बाइक सवार सपा नेता की मौत

Arun Mishra
23 Jun 2018 11:28 AM GMT
मैनपुरी : रेलवे फाटक से टकराकर बाइक सवार सपा नेता की मौत
x
मृतक केशव
सिरसागंज और करहल मार्ग पर बाबूराम डिग्री कॉलेज के निकट रेलवे लाइन पर फाटक लगा था।

मैनपुरी : उत्तरप्रदेश के जनपद मैनपुरी में वरिष्ठ सपा नेता केशव की रेलवे फाटक से टकराकर मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दरअसल, शनिवार सुबह करहल थाना क्षेत्र के सिरसागंज रोड पर रेलवे क्रॉसिंग पर बाइक रेलवे फाटक से टकराई। जिसके बाद मौके पर ही बाइक सवार केशव की मौत हो गई। मृतक की उम्र 60 साल बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई।

जानकारी के मुताबिक, घटना शनिवार सुबह 7 बजे की है। बरनाहल थाना क्षेत्र के ग्राम सलुकनगर नगर निवासी केशव सिंह यादव का कस्बा बरनाहल में भी आवास है। सिरसागंज और करहल मार्ग पर बाबूराम डिग्री कॉलेज के निकट रेलवे लाइन पर फाटक लगा था। ट्रेन आने वाली थी। उसी समय वहां से निकलने की कोशिश में फाटक के पाइप से वे टकरा गए। जिससे सिर फट जाने से उनकी मौत हो गई।

जब ये दर्दनाक घटना घटी तब बाइक सवार केशव शनिवार सुवह सलूक नगर से सैफई जा रहे थे। जिसके बाद मृतक के घरवालों को फोन कर सूचित किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

Next Story