मेरठ

उत्तर प्रदेश कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला ने की मुख्यमंत्री से भेट

Shiv Kumar Mishra
12 Jan 2020 10:09 AM GMT
उत्तर प्रदेश कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला ने की मुख्यमंत्री से भेट
x

सादिक खान

आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला ने श्रम कल्याण परिषद के क्रिया-कलापों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री से अपनी चर्चा के दौरान उन्होनें बताया कि प्रदेश के श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा सुनिशिचत करते हुये कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुलभ एंव सहज ढ़ग से कैसे श्रमिकों के पास पहुचे।

विषय को गंभीरता से लेते हुये मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के हित में चल रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन तक पहुचाने के लिए अधिकारियों को निर्देश देने का आश्वासन दिया।सुनील भराला ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तों पंत के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद एक कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। इस कार्यक्रम में करीब 700 से भी अधिक श्रमिकों को लाभान्वित कराये जाने की योजना है।

उन्होंनें आगे ये बताया कि मुख्यमंत्री के समक्ष परिषद द्वारा संचालित योजनाओं से अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों को लाभ मिल सके इसी कारण योजनाओं में लाभान्वित की जाने वाली राशी में वृद्धि की तथा नई योजनाये भी प्रारम्भ करना प्रस्तावित किया है। उन्होंने बताया कि 1965 से लागू अधिनियम में संशोधन की आवश्यता को देखते हुये उत्तर प्रदेश कल्याण निधि अधिनियम 1965 तथा सम्बन्धित नियमावाली में भी संशोधन प्रत्यावित किया गया है। संस्था की आय स्रोत्र के बारे में बताया कि विभन्न कारखानों तथा प्रतिष्ठानों में कार्य करने वाले लोगों को धनराशि संस्था के खाते में जमा होती है। लेकिन राशि की संख्या ज्यादा ना होने के कारण इसके ब्याज से ही संस्था अपनी योजनाओं को भलीभूत करती है।

Tags
Shiv Kumar Mishra

Shiv Kumar Mishra

Next Story