- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मुरादाबाद
- /
- यूपी के सपा सांसद ने...
यूपी के सपा सांसद ने किया मोदी की इस बात का समर्थन का ऐलान, उधर अखिलेश हैरान
फरीद समसी
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ एसटी हसन ने पार्टी में मची भगदड़ के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसंख्या नियंत्रण कानून वाले बयान का समर्थन कर सब को चौंका दिया है. डॉ एसटी हसन ने मुरादाबाद में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसंख्या नियंत्रण वाले बयान का समर्थन करते हैं. उन्होंने कहा देश में तीन बच्चों का कानून बनना चाहिए. क्योंकि देश कि जनसंख्या अब बहुत हो चुकी है, इसलिए अब कुछ समय के लिए देश में यह कानून आना चाहिए.
सांसद ने कहा कि सरकार को जनसंख्या नियंत्रण के लिए कुछ वक्त के लिए देश में सिर्फ तीन बच्चों का कानून बनाना चाहिए. हालांकि उन्होंने अपने इस बयान को व्यक्तिगत करार दिया. उन्होंने कहा कि यह उनकी राय है न कि पार्टी की. गौरतलब है कि सपा के तीन राज्यसभा सांसद- नीरज शेखर, सुरेंद्र नागर और संजय सेठ बीजेपी में शामिल हो चुके हैं. लिहाजा सवाल उठाना लाजमी है कि पीएम मोदी का समर्थन कहीं कुछ और तो इशारा नहीं कर रही.
डॉ हसन ने कहा कि देश में तीन बच्चों की पालिसी होनी चाहिए. दरअसल कभी-कभी दो लड़के होते हैं तो एक लड़की चाहता है. या दो लड़की हैं तो एक लड़का चाहता है. लेकिन यह कानून कुछ समय के लिए बनना चाहिए. परमानेंट कानून बनाने से चीन वाली हालात होने का कह्त्र है. जहां आज बूढों की संख्या ज्यादा हो गई है. जनसंख्या नियंत्रण कानून इसलिए भी जरूरी है क्योंकि आज स्थिति विस्फोटक है.