- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
यूपी : मुजफ्फरनगर में कबाड़ी की दुकान में विस्फोट, 4 की मौत
Arun Mishra
25 Jun 2018 7:55 AM GMT
x
विस्फोट में कबाड़ी के शव के परखच्चे उड़ गए और पड़ोस का दुकानदार, राह चलता बाइक सवार व मकान मालिक समेत कुल चार लोगों की मौत हो गई..
मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरवट रोड पर कबाड़ी की दुकान पर दिन में करीब दस बजे जबर्दस्त विस्फोट हो गया। विस्फोट में कबाड़ी के शव के परखच्चे उड़ गए और पड़ोस का दुकानदार, राह चलता बाइक सवार व मकान मालिक समेत कुल चार लोगों की मौत हो गई। विस्फोटक सेना के डिफ्यूज हुए बम में बताया जा रहा है। मेरठ से आर्मी की टीम और एटीएस की टीम पहुंच गई है जबकि सहारनपुर से भी बम निरोधक दस्ते की विशेष टीम पहुंची है।
सिविल लाइन्स इन्सपैक्टर के अनुसार मूल रूप से गांव खुड्डा निवासी नवाजिश का सरवट रोड पर मकान है। इसमें निसार कबाडी की दुकान किराए पर करता है। सुबह दस बजे निसार अपनी दुकान में पड़े स्क्रैप की छंटाई कर रहा था और नवाजिश पास ही बैठा हुआ अखबार पढ़ रहा था। इसी बीच तेज विस्फोट की आवाज से निसार का शरीर ऊपर उछलकर गिरा और भयानक विस्फोट की चपेट में आकर मकान मालिक नवाजिश, पास ही वैल्डिंग की दुकान करने वाला इंद्रा कालोनी निवासी दुकानदार ताजिम, विस्फोट के समय ठीक दुकान के सामने से बाइक पर जा रहा खालापार निवासी शहजाद और तीन-चार अन्य लोग इस विस्फोट की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गए।
विस्फोट की आवाज से अफरातफरी मच गई। लोग धीरे-धीरे दुकान के पास पहुंचे और किसी तरह से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां मकान मालिक नवाजिश, दुकानदार ताजिम और राहगीर शहजाद ने भी दम तोड दिया। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी।
विस्फोट में सेना के बम होने की आशंका के चलते मेरठ छावनी से सेना के बम विशेषज्ञ दल को डीएम ने कॉल किया है। इसके अलावा मेरठ से एटीएस की टीम और सहारनपुर से बम विशेषज्ञ टीम भी यहां पहुंच गई है। पुलिस के अनुसार विस्फोट इतना तेज था कि मृतक निसार के बाल छत पर जाकर चिपक गए। उसका क्षत विक्षत शव मौके पर ही मिला।
Next Story