नोएडा

28 देशों के खिलाड़ियों को हराकर अर्जुन भाटी बने विश्व विजेता

Special Coverage News
25 Dec 2018 3:12 AM GMT
28 देशों के खिलाड़ियों को हराकर अर्जुन भाटी बने विश्व विजेता
x

धीरेन्द्र अवाना

नोएडा। मलेशिया में आयोजित जूनियर गोल्फ विश्व चैंपियनशिप के विजेता अर्जुन भाटी का नोएडा के अट्टा गांव में जोरदार स्वागत हुआ।अर्जुन भाटी उस 14 वर्षीय बच्चे का नाम है जिसने 29 देशों के खिलाड़ियों को हराकर भारत का परचम विश्व में फरा दिया।भारत के लिए गौरव की बात है कि अर्जुन भाटी जैसे कई सपूतों उसके पास है।अर्जुन भाटी मूल रूप से ग्रेटर नोएडा के मायचा गांव का रहने वाला है और मात्र नौ साल की उमर से ही उसने गोल्फ खेलना शुरू कर दिया था।


अर्जुन भाटी के आगमन पर क्रॉगेस नेता राम कुमार तवंर एवं राजेश अवाना के नेतृत्व में अट्टा मार्केट में ढोल बाजे के सहित फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।इस अवसर पर राम कुमार तवर ने कहा कि अर्जुन भाटी ने गोल्फ चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत कर ना केवल नोएडा गौतमबुध नगर का नाम रोशन किया है बल्कि पूरे हिंदुस्तान का नाम रोशन किया है ऐसे होनहार युवाओं पर पूरे जिले को गर्व होना चाहिए।


वही राजेश अवाना ने कहा कि अर्जुन भाटी से प्रेरित होकर हमारे क्षेत्र के युवाओं में भी जोश पैदा होगा और वह भी अपने क्षेत्र और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित होंगे। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से डॉ वीरेंद्र भाटी,वेदपाल गुर्जर, विनीत भड़ाना,राजेश अवाना, नीरज अवाना,योगेंद्र सिंह भाटी, गौरव अवाना,ऋषि अवाना, नितिन अवाना,संजय अवाना, अमन चौधरी,किशन अवाना, सागर अवाना,राम सिंह अवाना, सुंदर अवाना ,प्रवीण अवाना, रविंदर सिंह अवाना, सचिन अवाना ,यश अवाना, विकास, अवनीश तवंर, धर्मेंद्र तवंर,पप्पी तवंर ,सागर तवंर,बालेश्वर अवाना रामवीर अवाना, सुमित भाटी विजेंदर नगर, नितेश अवाना श्याम अवाना,भारत अवाना ,पुनीत अवाना,धर्मेंद्र गुर्जर आदि काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Next Story