नोएडा

बंधन कोननगर एनजीओ संस्था ने दादरी में 61 जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिया निशुल्क सामान

Special Coverage News
2 Oct 2018 2:43 PM GMT
बंधन कोननगर एनजीओ संस्था ने दादरी में 61 जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिया निशुल्क सामान
x

ग्रेटर नोएडा: आज 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर दादरी के वार्ड नं 9 में बंधन कोननगर संस्था ने दादरी के अलग अलग वार्ड की 61 गरीब महिलाओं को स्वरोजगार हेतु उन्नति कार्यक्रम के लिए सिलाई मशीन, बेचने के लिए रेडीमेड कपड़े, परचून की दुकान खोलने के लिए सामान व तराजू बाट आदि निःशुल्क वितरित किए। इस मौके पर दादरी चेयरमैन गीता पंडित, सीमा शर्मा पार्षद, नईम मेवाती पार्षद, जावेद मलिक पार्षदपति, दीपक कोरी पार्षद, संजय शर्मा पार्षदपति के साथ साथ एनजीओ के वरिष्ठ सदस्य राकिब मंडल, एरिया कॉर्डिनेटर शमीम अहमद, कुमार गौरव, रितु काकरन, रेनू कुमारी आदि मौजूद रहे।


इस मौके पर गीता पंडित दादरी चेयरमैन ने कहा कि आपकी संस्था दादरी में बेहद गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का जो सरहानीय कार्य कर रही है वो बहुत प्रसंसनीय है हमारी दादरी नगर पालिका परिषद सदैव आपके साथ है, संस्था के राकिब मंडल ओर शमीम अहमद ने कहा कि हम लोग पश्चिम बंगाल के कोलकाता से है हमको व हमारे साथियों को हिंन्दी तो आती है लेकिन थोड़ा कम आती है लेकिन यहाँ दादरी में सभी पार्षदों व चेयरमैन गीता बहन व अन्य साथियों ने कदम कदम पर सहयोग किया हमारी संस्था की पांच ब्रांच गौतमबुद्ध नगर में अलग अलग क्षेत्रों में खुल गई है और हमारा टारगेट 1000 महिलाओं की मदद करने का है जिन महिलाओं का खर्चा बहुत परेशानियों से चल रहा है या बहुत परेशानी से जीवनयापन कर रही है।


संजय शर्मा ने कहा कि देश में बहुत बड़े स्तर पर गरीबी है अगर प्रत्येक जनपद में दस बीस एनजीओ इस प्रकार ही जमीनी स्तर पर कार्य करे तो देश खुशहाल बने। नईम मेवाती पार्षद ने बताया कि इस एनजीओ के राकिब मंडल ओर शमिमुद्दीन अहमद मुझसे चार महीने पहले मिले और इन्होंने वार्ड नं 17 में जरूरतमंद गरीब महिलाओं का सर्वे डोर टू डोर करने में सहयोग मांगा तो मैने गरीब महिलाओं की उन्नति के कार्यक्रम को तसल्ली से समझकर सर्वे में इनकी मदद की ओर बेहद जरूरतमंद पच्चीस से ज्यादा महिलाओं को स्वरोजगार हेतु परचून की दुकान, सिलाई मशीन, भैंस पालन, ब्यूटी पार्लर खुलवाने का ऐतिहासिक कार्य बंधन कोननगर संस्था ने किया, पार्षदपति जावेद मलिक ओर दीपक कोरी पार्षद ने कहा की परेशानी उठा रही विधवा महिलाओ व उन महिलाओं की मदद जिनके पति बीमार या बेहद परेशान हैं की लिस्ट तैयार की ओर उन महिलाओं की गरीबी दूर करने के लिए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने हेतु ठोस मदद कर मुख्यधारा में लाने का जो प्रसंसनीय कार्य बंधन कोननगर एनजीओ के सदस्य कर रहे हैं वो बहुत ही अच्छा काम है, सिलाई मशीन से महिला आसपास के कपड़े सिलकर जीवनयापन कर सकती है, छोटी सी परचून की दुकान से धीरे धीरे बड़ा कारोबार कर सकती है सही मायने में जमीनी स्तर पर असली जनसेवा यही है। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही।

Next Story