नोएडा

गाजियाबाद के बुजुर्ग की नोएडा में संदिग्ध अवस्था में मौत

Shiv Kumar Mishra
22 Feb 2020 3:57 AM GMT
गाजियाबाद के बुजुर्ग की नोएडा में संदिग्ध अवस्था में मौत
x
दादरी में एक शादी समारोह में सम्मिलित होने के लिए आए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई।

शुक्रवार देर रात को रामपाल सिंह पुत्र स्वर्गीय ब्रह्म सिंह निवासी विश्वकर्मा कॉलोनी, सीकरी फाटक के पास मोदीनगर, जनपद गाजियाबाद, दादरी में एक शादी समारोह में सम्मिलित होने के लिए आए थे जिनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शरीर पर कोई ज़ाहिरा चोट के निशान नही है। पोस्टमार्टम के बाद ही सही स्थिति का ज्ञान हो पायेगा। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। मृतक की उम्र 65 वर्ष से ऊपर की है। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई।

डीसीपी राजेश कुमार ने बताया घटना की जानकारी मिलते है पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा कि मौत का कारण क्या है उसके बाद जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

Tags
Shiv Kumar Mishra

Shiv Kumar Mishra

Next Story