नोएडा

किसानों को समर्थन देने के लिए अजय कुमार लल्लू कार्यकर्ताओं सहित पहुंचे नोएडा प्राधिकरण

Special Coverage News
8 Nov 2019 4:08 AM GMT
किसानों को समर्थन देने के लिए अजय कुमार लल्लू कार्यकर्ताओं सहित पहुंचे नोएडा प्राधिकरण
x

धीरेन्द्र अवाना

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण की नीतियों के खिलाफ धरने पर बैठे किसानों को उस वक्त एक नई ताकत मिल गयी जब उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने गुरुवार को नोएडा प्राधिकरण पर पहुच किसानों को समर्थन दिया।सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष शहाबुद्दीन के नेतृव्य में नोएडा आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष,प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक, महासचिव वीरेन्द्र गुड्डू ,सचिव विदित चौधरी एवं युवक कांग्रेस के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ओमवीर यादव का जोरदार स्वागत किया।

आपको बता दे किसानों को समर्थन देने के लिए अजय कुमार लल्लू कार्यकर्ताओं सहित नोएडा प्राधिकरण में स्थित धरना स्थल पर पहुंचे।आबादी बचाओ किसान संघर्ष समिति के धरने को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों के हितों के लिए संघर्ष करती आयी है।आगे भी वह ऐसा ही करती रहेगी।राहुल गांधी ने भट्टा परसौल में किसानों की लड़ाई लड़ी,जो सबको पता है। उन्होंने किसानों के इस मुद्दे को विधानसभा मे भी उठाने और प्रियंका गांधी तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने उम्मीद जताई कि राहुल गांधी शीघ्र ही किसानों के बीच आएंगे।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का हर एक कार्यकर्ता आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।कांग्रेस पार्टी इस लड़ाई को सदन से सड़क तक लड़ेगी।

प्रदेश अध्यक्ष नोएडा के नवनियुक्त अध्यक्ष के साथ झुग्गियों में भी गए।वहां पहुँच कर लोगों की समस्याओं को सुना व उनके निस्तारण का भरोसा दिलाया। इस मौके पर डॉ. महेंद्र नागर,मुकेश यादव,अजित दौला, राजेन्द्र अवाना,दिनेश अवाना,

रामकुमार तंवर, मनोज चौधरी,

पुरुषोत्तम नागर,राजकुमार भारती,पवन शर्मा,अशोक पंडित,फिरे सिंह नागर,लियाकत चौधरी,सतेन्द्र शर्मा,भूपेंद्र शर्मा,चरन सिंह यादव,गौतम अवाना,संजय तनेजा,ललित अवाना,जगदीश शर्मा,पुष्पा काण्डपाल,सुनीता शारदा, दयाशंकर पांडेय,इंद्रजीत तिवारी, यतेन्द्र शर्मा, डॉ. सीमा, मधुराज, नीता चौहान,राजेश विश्कर्मा, विक्रम सिंह,सचिन शर्मा,मोहम्मद गुड्डू,साकिर सैफी,परवेज,ऋषि गौतम,पीएस रावत,जेसी मिश्रा और अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story