नोएडा

संजय मावी फिर बने सैक्टर-56 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष

Special Coverage News
3 Dec 2018 3:50 AM GMT
संजय मावी फिर बने सैक्टर-56 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष
x

धीरेन्द्र अवाना

नोएडा।सेक्टर-56 में रविवार को आरडब्ल्यूए चुनाव हुये जिसमें अध्यक्ष पद के उम्मीदवार संजय मावी के पैनल ने एकतरफा जीत हासिल की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी मोहन सिंह के पैनल को बड़े की आसानी से हरा दिया। संजय मावी ने 163 मतों से जीत हासिल की।


चुनाव अधिकारी डीपी टंडन की अध्यक्षता में चुनाव सम्पन्न हुआ।उन्होने बताया कि सामुदायिक केंद्र में सुबह नौ बजे से एक बजे तक मतदान हुआ।लोगों ने बढ़ चढ़ कर मतदान किया।अध्यक्ष पद के दावेदार संजय मावी ने 259 मत हासिल किये जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी मोहन सिंह को 96 मत मिले। संजय मावी ने 163 मतों से जीत हासिल की है।


वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसएस मल्होत्रा ने 70 मतों से, उपाध्यक्ष पद पर संजीव पुरी ने 150 मतों से, महासचिव पद पर महेंद्र सिंह ने 158 मतों से, संयुक्त सचिव पद पर जितेंद्र कुमार ने 108 मतों से और अलका सूद ने 137 मतों से, संयुक्त कोषाध्यक्ष पद पर राजेश अग्रवाल ने 142 मतों से जीत हासिल की है।


केवल कोषाध्यक्ष पद पर संजय मावी पैनल के उम्मीदवार जीके बंसल निर्विरोध चुने गए। सेक्टर में आरडब्ल्यूए चुनाव को लेकर काफी दिनों से तनाव की स्थिति बनी हुई थी व। जिसकी वजह से वहा पुलिस ने सुरक्षा की पूरी व्यवस्था कर ररवी थी। पुलिस की मुसतैदी से चुनाव शांति पूर्ण रहा।

Next Story