प्रयागराज

प्रयागराज में गर्मी ने तोडा 40 साल का रिकॉर्ड, पारा पहुंचा 48 पार

Sujeet Kumar Gupta
11 Jun 2019 1:51 PM GMT
प्रयागराज में गर्मी ने तोडा 40 साल का रिकॉर्ड, पारा पहुंचा 48  पार
x
राजस्थान के चुरू शहर में पहले से ही तापमान 50 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है।

नई दिल्ली । प्री-मॉनसून में देरी के बीच दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही है। सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में गर्मी ने अपने सारे रेकॉर्ड तोड़ दिए और पारा 48 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम की जानकारी देने वाली प्राइवेट एजेंसी 'स्काइमेट' के मुताबिक सोमवार का दिन राष्ट्रीय राजधानी के अब तक के इतिहास का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक पालम में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वही यूपी के प्रयागराज मे गर्मी का 40 साल का रिकार्ड टूट गया और आज का तापमान 48.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान के चुरू शहर में पहले से ही तापमान 50.3 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है। चुरू गर्मी से इन दिनों बुरी तरह तप रहा है। बीते कई दिनों से यहां पारा 50 डिग्री के पार चला जाता है। आलम यह है कि लोगों ने अपने काम के घंटे भी मौसम के अनुसार ही तय कर लिए हैं।

Tags
Sujeet Kumar Gupta

Sujeet Kumar Gupta

    Next Story