- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- रायबरेली
- /
- सोनिया और प्रियंका ने...
सोनिया और प्रियंका ने की हादसे में मृत लोगों के परिजनों से मुलाकात
अमेठी. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हाल में एक सड़क हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों से गुरुवार को मुलाकात की. अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली के दो दिन के दौरे पर आयीं सोनिया ने अपनी बेटी प्रियंका के साथ उन सभी लोगों के अलग-अलग गांवों में जाकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उनके प्रति संवेदना प्रकट की.
मृतकों के परिजनों के प्रति व्यक्त की सहानुभूति
सोनिया और प्रियंका अपने रायबरेली दौरे के दूसरे दिन आज अचानक अमेठी पहुंचीं और गत 20 जनवरी को जिले में हुए सड़क हादसे में मृत ग्राम प्रधान कल्पनाथ कश्यप के परिजन से मुलाकात की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया. इस परिवार से तीन लोगों की मौत हुई है. सोनिया और प्रियंका ने पूरे भरेथा, पूरे गणेश लाल, गुंगवछ और हथकिला गांव जाकर मृतकों के परिजनों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की.
दोनों ने कहा किसी और विषय पर कुछ नहीं बोलेंगी
अमेठी के बारामासी में गत 20 जनवरी को ट्रक से हुई जबर्दस्त टक्कर में कार सवार सुरेंद्र कश्यप (40), श्रीचंद (38), कल्पनाथ (42), धीरज (49), मनोज (32) और बैजनाथ (38) मौत हो गयी थी. उनके परिजन से मुलाकात के दौरान प्रियंका ने विभिन्न मुद्दों को लेकर मीडिया के सवालों पर कहा कि संकट की इस घड़ी में वह शोकग्रस्त परिवारों के साथ हैं. बहुत बड़ा हादसा हुआ है और आज वह और किसी विषय पर कुछ नहीं बोलेंगी. पिछले लोकसभा चुनाव में गांधी-नेहरू परिवार के गढ़ अमेठी से राहुल गांधी के चुनाव हारने के बाद सोनिया और प्रियंका एक साथ पहली बार अमेठी पहुंची थीं.