- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- रामपुर
- /
- नागरिकता कानून LIVE...
नागरिकता कानून LIVE Update : यूपी के रामपुर में हिंसक हुआ प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों ने फेंके पत्थर तो पुलिस ने बरसाई लाठियां
उत्तर प्रदेश के रामपुर शहर में शनिवार को नागरिकता कानून के खिलाफ हो रहा प्रदर्शन हिंसक हो गया. प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़प हो गई. सूत्रों का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बेरिकेड्स तोड़े और पुलिस पर पत्थर फेंके. इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसाई और आंसू गैस के गोले छोड़े. पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़क शहर के ईदगाह इलाके में हुई. इसके बाद शहर में मोबाइल इंटरनेट और ब्रॉडबेंड सेवा को बंद कर दिया गया. बता दें, यूपी में हिंसक प्रदर्शनों में अभी तक करीब 10 लोगों की मौत हो चुकी है.
नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान उत्तर प्रदेश के कई शहरों में हालात बिगड़ गये. करीब एक दर्जन ज़िलों में हिंसा हुई. वहीं यूपी के डीजीपी ओ पी सिंह ने बात करते हुए पुष्टि की है शुक्रवार को हुई हिंसा में 9 लोगों की मौत हो चुकी है. कानपुर में पुलिस ने गोली चलाई जिसमें सात लोग घायल हो गए. कई की हालत गंभीर है. शुक्रवार को मेरठ, बुलंदशहर, बहराइच, गोरखपुर- हर जगह तोड़फोड़ और हंगामा देखने को मिला था. डीजीपी ने कहा कि पुलिस की फ़ायरिंग में किसी की मौत नहीं हुई है. जो भी मौतें हुईं हैं वो प्रदर्शनकारियों के बीच हुई क्रॉस फ़ायरिंग में हुई हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस ने लाठीचार्ज किया था और आंसू गैस के गोले भी छोड़े थे. डीजीपी का कहना है इस घटना की न्यायिक जांच कराने के लिए भी वो तैयार हैं.
वहीं, दूसरी ओर बिहार (Bihar) में राजद (RJD) के हजारों समर्थकों ने संशोधित नागरिकता कानून (Citizenship Amendment Act) और प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी एनआरसी (NRC) के खिलाफ प्रदर्शन के तहत राज्यव्यापी बंद लागू करने की कोशिश करते हुए शनिवार को रेल और सड़क यातायात बाधित कर दिया. राजधानी पटना में पार्टी के सैकड़ों समर्थक लाठियां और पार्टी के झंडे लेकर रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों में घुस गए लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें खदेड़ दिया. पार्टी समर्थकों में बच्चे भी शामिल रहे. नवादा में बंद समर्थकों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर प्रदर्शन किया. उन्होंने वहां सड़क पर पहिए जलाए जिससे वाहनों का आवागमन बाधित हुआ. बिहार में कई जगह राजद कार्यकर्ता वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए नजर आए.
प्रदर्शनकारियों ने मुजफ्फरपुर के जीरो मील चौक पर भी प्रदर्शन किया. अररिया और पूर्वी चम्पारण जिलों में बंद समर्थकों के रेल की पटरियों पर बैठने की खबरें मिली हैं. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) जितेंद्र कुमार ने कहा, ''राज्य के सभी जिलों में पर्याप्त बलों की तैनाती की गई और संबंधित अधिकारियों के समक्ष परेशानी खड़ी करने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति से सख्ती से निपटने के लिए कहा है.''