संभल

संभल में रेप के बाद जिंदा जलाई गई पीड़िता की 9 दिन बाद दिल्ली में मौत

Special Coverage News
30 Nov 2019 11:00 AM GMT
संभल में रेप के बाद जिंदा जलाई गई पीड़िता की 9 दिन बाद दिल्ली में मौत
x
नाबालिक पीड़िता को 22 नवंबर को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था और तब से उसे वेंटिलेटर पर गया था।

उत्तर प्रदेश के संभल में रेप के बाद जिंदा जलायी गई नाबालिक पीड़िता ने शनिवार की सुबह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। 9 दिन जिंदगी और मौत से लड़ी पीड़िता की हालत काफी क्रिटिकल थी और वो 85 फीसदी से ज्यादा जल चुकी थी। नाबालिक पीड़िता को 22 नवंबर को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था और तब से उसे वेंटिलेटर पर गया था।

बीते 21 नवंबर को संभल के नखासा थाना इलाके के सिरसी कस्बे में घर में अकेली मौजूद किशोरी के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने जबरन घर से खींचकर दुष्कर्म किया था। घटना के समय किशोरी की मां दवा लेने गई गई थी। वापस आने पर किशोरी ने मां को शर्मनाक वारदात के बारे में जानकारी दी। इस पर किशोरी की मां ने जोर-जोर से युवक को भला बुरा कहने के साथ ही पुलिस कार्रवाई की बात कही।

पुलिस कार्रवाई करने की जानकारी होने पर युवक फिर किशोरी के घर पहुंचा और मां-बेटी को धमकाया। इसके बाद उसने किशोरी पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। गंभीर हालत में किशोरी को उसी रात संभल जिला अस्पताल लाया गया था जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया था। जहां पीड़िता की आज 30 नवंबर को मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने घटना वाले दिन की अगली सुबह घटनास्थल का निरीक्षण किया और रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी जीशान को देर रात बिलारी तिराहा से गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी जीशान को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया था।

नाबालिक से रेप और जलाने के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यालय से प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके बाद आईजी रमित शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे और किशोरी के आस-पड़ोस में रहने वालों से घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने संभल सर्किट हाउस में अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा भी की थी।

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story